• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी लोकसभा सीट पर टिकी हुई हैं सभी की निगाहें

फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी लोकसभा सीट पर टिकी हुई हैं सभी की निगाहें

जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा देखने के लिए सभी उतावले

June 3, 2024
in Agra, Election2024, Politics

आगरा। जनता के साथ ही प्रत्याशियों को जिस दिन का इंतजार था वह दिन चंद घंटे बाद आने वाला है। मंगलवार सुबह से ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत खुलना शुरू होगी। ब्रज की आगरा और अलीगढ़ मंडल की आठ सीटों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इनमें  लोकसभा सीट फतेहपुर सीकरी,  फिरोजाबाद सीट पर मुकाबला रोचक बताया जा रहा है। 

वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो केवल मैनपुरी लोकसभा सीट पर ही समाजवादी पार्टी जीत हासिल कर सकी थी। इस बार बीजेपी वहां जीत पाएगी या नहीं, यह देखने के लिए सभी उतावले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है। जानकार तो इस बार भी समाजवादी पार्टी को मजबूत मान रहे हैं। फिर भी कल इस बात का फैसला हो जाएगा कि सपा का पल्ला भारी रहा या  बीजेपी का।

मथुरा सीट की बात करें तो हेमा मालिनी को तीसरी बार भाजपा ने मैदान में उतारा है। इस सीट पर हेमा मालिनी की हैट-ट्रिक पर अब सबकी नजर टिकी हैं।  हेमा मालिनी ने इस सीट पर पहला चुनाव वर्ष 2014 में लड़ा और रालोद के जयंत चौधरी को करीब 3.30 लाख मतों के अंतर से हराया। 2019 में रालोद के कुंवर नरेंद्र सिंह सपा और बसपा के समर्थन से मैदान में थे। फिर भी हेमा मालिनी ही जीती थीं। 

फतेहपुर सीकरी सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने फिर से राजकुमार चाहर को मैदान में उतारा। यहां गठबंधन के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार से उनका मुकाबला है। रामनाथ सिकरवार को भी अच्छे वोट मिले हैं। इसलिए इस सीट पर कांटे की टक्कर बताई जा रही है। इस सीट पर भाजपा विधायक के बेटे रामेश्वर चौधरी भी निर्दलीय मैदान में उतरे थे।

आगरा लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल दूसरी बार जीतने के लिए बेकरार हैं। उनका मुकाबला बहुजन समाज पार्टी की पूजा अमरोही से बताया जा रहा है।

अलीगढ़ से भाजपा के सतीश गौतम को तीसरी बार मैदान में उतारा गया है।

इसके साथ ही हाथरस में प्रदेश के राजस्व मंत्री अनूप बाल्मीकि मैदान में हैं।

एटा की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजू पर फिर से भरोसा जताया। यहां से समाजवादी पार्टी ने देवेश शाक्य  और बहुजन समाज पार्टी ने एडवोकेट मोहम्मद इरफान को उतारा। राजवीर सिंह दो बार सांसद रह चुके हैं और इस बार हैट्रिक पर निगाहें गड़ाए हुए हैं।

फिरोजाबाद लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पर पिछली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रसेन जादौन जीते थे। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने विश्वदीप सिंह को टिकट दिया है। उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अक्षय यादव से है। यहां पर कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

Previous Post

सुबह पांच बजे से रामबाग चौराहे से बजरंग पेट्रोल पंप के मध्य वाहन रहेंगे प्रतिबंधित

Next Post

दिल्ली से आगरा आ रही ताज एक्सप्रेस की बोगियों में लगी आग

Related Posts

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

Next Post
दिल्ली से आगरा आ रही ताज एक्सप्रेस की बोगियों में लगी आग

दिल्ली से आगरा आ रही ताज एक्सप्रेस की बोगियों में लगी आग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कांग्रेस नेता और उनके भाई पर फायरिंग करने वाले से पुलिस की मुठभेड़

कांग्रेस नेता और उनके भाई पर फायरिंग करने वाले से पुलिस की मुठभेड़

November 11, 2025
पैगंबर पर विवादित बयान के बाद भाजपा का एक्शन, प्रवक्ता नूपुर शर्मा सस्पेंड;नवीन जिंदल भी निलंबित

पैगंबर पर विवादित बयान के बाद भाजपा का एक्शन, प्रवक्ता नूपुर शर्मा सस्पेंड;नवीन जिंदल भी निलंबित

June 5, 2022
जगनेर में दो छात्र नदी में बह गए, दोनों की मौत

जगनेर में दो छात्र नदी में बह गए, दोनों की मौत

August 4, 2025
विवि में कराए गए 145 करोड़ के फिजूल निर्माण  कार्यों की सीबीआई जांच की मांग

विवि में कराए गए 145 करोड़ के फिजूल निर्माण कार्यों की सीबीआई जांच की मांग

June 13, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.