• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
उटंगन नदी हादसे पर बोले डीएम- यह अनुभव उनके प्रशासनिक करियर की सबसे कठिन परीक्षा थी

उटंगन नदी में डूबकर मरने वाले 12 लोगों के परिजनों को मिलेंगे चार-चार लाख रुपए

October 8, 2025
in administration, Agra, disaster

आगरा। उटंगन नदी में डूब कर मरने वाले 12 मृतक लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा। इसके साथ ही जहां पर घटना हुई उसी के पास 24 लाख रुपए से श्मशान घाट बनाया जाएगा।

बुधवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने ऑफिस में पत्रकार वार्ता की। पत्रकारों से बातचीत में डीएम भावुक हो गए। वह बोले यह मेरे जीवन का सबसे कठिन और भावनात्मक बचाव अभियान रहा है। 12 युवकों की मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। यह सबसे कठिन कार्य था। उटंगन नदी के दलदल और जल में फंसे शवों को बाहर निकालना। इसके लिए संयुक्त टीम ने हर प्रयास किया। ग्रामीणों ने आपरेशन उटंगन में पूरा सहयोग दिया। आपरेशन में सहयोग करने वाले प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण को 26 जनवरी 2026 को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस, नगर निगम सहित अन्य विभागों ने जिस तरीके से मदद की उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। संबंधित विभागों को पत्र लिखा जाएगा। डीएम ने कहा कि 411वीं पैराफील्ड कंपनी के 19, एनडीआरएफ गाजियाबाद के 20, एसडीआरएफ इटावा के 15 और 27 पीएसी के जवानों का अहम रोल रहा है। आपरेशन से संबंधित पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
आपरेशन उटंगन के दौरान सुबह से लेकर रात तक बड़ी संख्या में ग्रामीण बैठे रहते थे। खाना नहीं खा रहे थे। डीएम ने कई ग्रामीणों को समझा बुझाकर घर भेजा। डीएम का कहना है कि जब ग्रामीण भूखे हैं तो वह कैसे खाना खा सकते थे।

Previous Post

करवा चौथ के चलते कपड़े, जेवर और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भारी भीड़

Next Post

कबाड़ खरीदने के आरोप में जिसे आरपीएफ ने जेल भेजा, तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
कबाड़ खरीदने के आरोप में जिसे आरपीएफ ने जेल भेजा, तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत

कबाड़ खरीदने के आरोप में जिसे आरपीएफ ने जेल भेजा, तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा द्वारा जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा द्वारा जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

January 11, 2026
गैस गोदाम के मैनेजर से लूट करने वाले दो लुटेरे पकड़े

गैस गोदाम के मैनेजर से लूट करने वाले दो लुटेरे पकड़े

April 30, 2022
विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज

विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज

October 7, 2022
किशोरी के साथ जीआईसी मैदान के पास खंडहर में दुष्कर्म

किशोरी के साथ जीआईसी मैदान के पास खंडहर में दुष्कर्म

June 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.