• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
महिला दरोगा से खुन्नस निकालने को प्रभारी कर रहा लगातार मानसिक उत्पीड़न, रो-रो कर बेहाल

महिला दरोगा से खुन्नस निकालने को प्रभारी कर रहा लगातार मानसिक उत्पीड़न, रो-रो कर बेहाल

महिला दरोगा की शिकायत को डीसीपी सिटी ने लिया गंभीरता से

July 18, 2023
in administration, Agra, News, Police

आगरा। एक थाने के थाना प्रभारी ने एक महिला दरोगा का जीना दुश्वार कर दिया है। महिला दरोगा का इस तरीके से मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है कि उसका रो-रोकर बुरा हाल है। महिला दरोगा की गलती सिर्फ इतनी है कि उसने प्रभारी द्वारा किए जा रहे गलत व्यवहार के खिलाफ शिकायत की थी। थाना प्रभारी ने महिला दरोगा को ऐलान दिया है वह उसे नौकरी नहीं करने देगा। मंगलवार को महिला दरोगा  डीसीपी सिटी के समक्ष पेश हुई। अपनी पीड़ा बताई। आरोप लगाया कि थाना प्रभारी लगातार उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। 

बता दें कि थाना प्रभारी को अभी हाल ही में थाने की जिम्मेदारी मिली है। वह पूर्व में एक बार सस्पेंड और दो बार लाइन हाजिर हो चुके हैं। थाने में चार्ज लेने के बाद उनका घमंड सातवें आसमान पर बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि थाने में तैनात महिला दरोगा को शुरुआती कुछ दिन प्रभारी ने बड़ी तवज्जो दी लेकिन एक दिन महिला दरोगा ने प्रभारी के गलत आचरण को देखकर लताड़ लगा दी। इसके बाद थाना प्रभारी महिला दरोगा का लगातार मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। उसके सामने दूसरों को उसके ऊपर रखकर गालियां देता है। महिला दरोगा उनके व्यवहार से क्षुब्ध है। महिला दरोगा का आरोप है कि अपनी पूरी नौकरी में उसने ऐसा व्यवहार किसी दूसरे थाना प्रभारी का नहीं देखा है। मानसिक उत्पीड़न से परेशान महिला दरोगा नौ जुलाई को एसीपी के समक्ष पेश हुई थी। थाना प्रभारी पर मानसिक उत्पीड़न और अभद्र भाषा में बातचीत करने के आरोप लगाए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि थाना प्रभारी के आका का कमिश्नरेट में बोलबाला है। इसलिए उस पर कार्रवाई करने की जगह लीपापोती कर दी गई। इसके बाद उनके हौसले और बढ़ गए। आरोप है कि शिकायत पर सुनवाई न होने से थाना प्रभारी ने और खुन्नस निकालना शुरू कर दिया। सोमवार दोपहर तीन बजे से मंगलवार की सुबह तीन बजे महिला दरोगा की एक धार्मिक आयोजन में ड्यूटी थी। वह ड्यूटी करने गई। मंगलवार की सुबह चार बजे उसकी वापसी हुई। मंगलवार की सुबह आठ बजे एक दूसरे थाना क्षेत्र में कलश यात्रा निकलनी थी। एसीपी ऑफिस से ड्यूटी के लिए लिखित आदेश आया था। थाने से दो उप निरीक्षक, चार आरक्षी और दो महिला आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई थी। लिखित आदेश में महिला दरोगा के कॉलम में शून्य लिखा था। आरोप है कि थाना प्रभारी ने जानबूझकर पुरुष की जगह महिला दरोगा की कलश यात्रा में ड्यूटी लगाई। ताकि ड्यूटी करने से मना करे तो उसके खिलाफ अनुशासनहीनता की रिपोर्ट दी जा सके। मंगलवार दोपहर में महिला दरोगा डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के समक्ष पेश हुई। अपनी पीड़ा बताई। महिला दरोगा बोली साहब मुझे उस नर्क से निकाल दो। चर्चाएं हैं अधिकारियों द्वारा महिला दरोगा का दूसरे थाने में तबादला किया जा सकता है।

Previous Post

डौकी में युवक की बेरहमी से हत्या, कई बार चाकू से गोदा

Next Post

बाह पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ बावरिया गैंग की सात शातिर महिलाएं पकड़ीं

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
बाह पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ बावरिया गैंग की सात शातिर महिलाएं पकड़ीं

बाह पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ बावरिया गैंग की सात शातिर महिलाएं पकड़ीं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पूरा साल बीत गया अब आया है दीक्षांत समारोह का समय:  कुलाधिपति

पूरा साल बीत गया अब आया है दीक्षांत समारोह का समय: कुलाधिपति

March 5, 2024
19 अप्रैल को सांसद सुमन के आवास पर आगरा आ रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव

19 अप्रैल को सांसद सुमन के आवास पर आगरा आ रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव

April 12, 2025
स्वीट्स शॉप पर एक बार फिर मिलावट के गंभीर आरोप

स्वीट्स शॉप पर एक बार फिर मिलावट के गंभीर आरोप

November 28, 2025
प्रो वीसी प्रो. अजय तनेजा को पूछताछ के लिए एसटीएफ ने बुलाया लखनऊ

प्रो वीसी प्रो. अजय तनेजा को पूछताछ के लिए एसटीएफ ने बुलाया लखनऊ

December 27, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.