आगरा। बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला भरी में घर के अंदर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
हरिओम पुत्र राम प्रकाश परिहार निवासी गांव नगला भरी के घर के अंदर सोमवार को सुबह पत्नी पप्पी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी समय गैस सिलेंडर लीक होने से उस में भीषण आग लग गई। घर में आग लगी देख परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया सभी ने घर से बाहर के लिए दौड़ लगा दी। आग देखकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और तत्काल आग को बुझाने का प्रयास किया। पानी डालकर बमुश्किल ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।











