• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लोन के दबाव पर पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा

लोन के दबाव पर पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा

नेहरू नगर चौकी पर कार मालिक को पिस्टल दिखाकर कागजों पर कराए हस्ताक्षर

January 13, 2023
in Agra, Crime, Police, Uncategorized

आगरा। हरीपर्वत थाने में तीन पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिसकर्मियों के बीच में खलबली मच गई है।

रोबिन ओबरॉय ने एसएसपी को की गई अपनी शिकायत में कहा था कि क्रेटा कार लेने के लिए उन्होंने सात मई 2022 को 14 लाख 90 हजार रुपये  का फाइनेंस कराया था। नौ मई को उन्होंने कार की डिलीवरी ले ली थी।  चार जुलाई को दोपहर में उन्हें पीयूष मल्होत्रा निवासी जगदीशपुरा के दोस्त ने फोन कर शाह मार्केट स्थित  एमएस मोबिल ऑयल नाम की अपनी दुकान पर बुलाया। वहां पर पियूष मल्होत्रा उनकी क्रेटा कार को टेस्ट ड्राइव करने के बहाने एमजी रोड पर ले गए। यहां से वह कार को नेहरू नगर पुलिस चौकी लेकर पहुंच गए। वहां अपने भाई चिक्की को भी बुला लिया। थोड़ी देर बाद पीयूष कुछ कागज लेकर अपने मित्र गौतम को लेकर आए। गौतम ने खुद को नेहरू नगर पुलिस चौकी पर तैनात बताया और उनके पास पिस्टल भी थी। वह तीनों उन्हें गाड़ी में लेकर अंदर बैठ गए। इसके बाद सिविल में दो पुलिसकर्मियों को और बुला लिया। गौतम पर आरोप है कि उन्होंने पिस्टल दिखाकर टाइप हुए कागज पर चुपचाप हस्ताक्षर करने के लिए कहा। पियूष ने कहा कि हमसे ब्याज पर पैसा लेने की जगह तुम ने बैंक से फाइनेंस कराया है उसका दंड तुमसे  वसूलना है। पियूष ने कहा कि जब मैंने तुमसे कहा था जब कोई नई कार लो तो मुझसे ब्याज पर पैसा लेना, फिर तुमने फाइनेंस क्यों कराया। हमसे फाइनेंस न कराकर बैंक से कराया है। इसकी सजा तुम्हें भुगतनी पड़ेगी। वही उसने यह धमकी भी दी कि अपनी पत्नी को घर जाकर यह बताना कि 6 लाख रुपए में कार गिरवी रख दी है। मैंने पियूष से ब्याज पर कुछ पैसे उधार लिए थे दे नहीं पाया इसलिए कार गिरवी रख दी। पुलिस ने धोखाधड़ी से और जबरन मुझसे हस्ताक्षर करा लिए। हरीपर्वत थाने में पियूष मल्होत्रा, आरके मल्होत्रा, निशी मल्होत्रा, पुलिसकर्मी गौतम दो अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। 

Previous Post

ताजमहल देखने आए अमेरिका के दो पर्यटक निकले कोरोना पॉजिटिव

Next Post

वारंटी की जगह दूसरे को उठा लिया, 20 हजार लेकर छोड़ा, दरोगा निलंबित

Related Posts

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

May 9, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में बीती रात एक चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से वह घायल हो...

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

May 9, 2026

आगरा। शनिवार को फाउंड्री नगर क्षेत्र में एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण...

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

May 8, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम  ने दौरा किया। मलूपुर, रामनगर,...

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

May 8, 2026

आगरा। सिकंदरा पुलिस और सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का...

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

May 7, 2026

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र स्थित छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को...

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

May 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में नगर निगम के नाला निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार दोपहर पुराने नाले की दीवार तोड़ते समय...

Next Post
वारंटी की जगह दूसरे को उठा लिया, 20 हजार लेकर छोड़ा, दरोगा निलंबित

वारंटी की जगह दूसरे को उठा लिया, 20 हजार लेकर छोड़ा, दरोगा निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बिना स्वीकृति के नगर आयुक्त के आवास के पीछे बन रही थी अवैध कॉलोनी

बिना स्वीकृति के नगर आयुक्त के आवास के पीछे बन रही थी अवैध कॉलोनी

March 5, 2025
तीजे के जुलूस के स्वागत के लिए लगे स्टेजों पर कटिया डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, पुलिस के सामने पथराव

तीजे के जुलूस के स्वागत के लिए लगे स्टेजों पर कटिया डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, पुलिस के सामने पथराव

July 22, 2024

देर रात बदले गए कई दरोगा, एक का जलवा मान गए सभी!

January 8, 2022
महिलाओं ने ठेके से शराब की बोतल लूटकर हाईवे पर फोड़ दीं

महिलाओं ने ठेके से शराब की बोतल लूटकर हाईवे पर फोड़ दीं

January 5, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
  • फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे
  • आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण
  • सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.