• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सेंट पीटर्स में हर्षोल्लास के साथ मना ग्रैंड पेरेंट्स डे,  सिखाया दादा-दादी और नाना-नानी हमारे जीवन के अनुभव का भंडार

सेंट पीटर्स में हर्षोल्लास के साथ मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, सिखाया दादा-दादी और नाना-नानी हमारे जीवन के अनुभव का भंडार

मुख्य अथिति ने संबोधन में कहा कि इस दिवस का उद्देश्य पारिवारिक मूल्यों को संजोना है

September 9, 2025
in Agra, Education, School Diary

आगरा। सेंट पीटर्स स्कूल में आज सुबह ग्रैंड पेरेंट्स दिवस हर्षोल्लास के मनाया गया। विशेष अवसर का उद्देश्य बच्चों में परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के प्रति सम्मान, प्रेम तथा कृतज्ञता की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने दादा-दादी तथा नाना-नानी को विद्यालय आमंत्रित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संचालकों द्वारा विषय, उद्देश्य एवं महत्व की परिचर्चा से हुआ।  दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्राचार्य डॉ. अल्वयन पिनटो ने अपने संबोधन में कहा कि इस दिवस का उद्देश्य पारिवारिक मूल्यों को संजोना एवं नई पीढ़ी को दादा-दादी तथा नाना-नानी के प्रति सम्मान भाव सिखाना है। दादा-दादी और नाना-नानी हमारे जीवन के अनुभव का भंडार हैं। वे न केवल हमें परंपराओं और मूल्यों से जोड़ते हैं, बल्कि अपने जीवन के अनुभवों के माध्यम से हमें कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उनका स्नेह, त्याग और धैर्य ही बच्चों के चरित्र निर्माण की असली पाठशाला है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला की शुरुआत फर्स्ट क्लास के छात्रों की प्रस्तुति से हुई। जिसने मंच पर उत्साह का माहौल बना दिया। इसके बाद छात्रों ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया। मुख्य अथिति अधिवक्ता अरविंद मिश्रा ने अपने उद्बोधन में दादा-दादी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के संस्कारों की नींव उनके अनुभव और स्नेह से ही सुदृढ़ होती है। आज की आधुनिक जीवनशैली में जहां संयुक्त परिवार की परंपरा धीरे-धीरे लुप्त हो रही है वहीं बच्चों के लिए दादा-दादी और नाना-नानी का सानिध्य अमूल्य धरोहर है। वे बच्चों को न केवल जीवन के अनमोल अनुभव बांटते हैं, बल्कि संस्कार और नैतिक मूल्यों का बीज भी रोपते हैं। इधर एक प्रस्तुति में दादा-दादी के मार्गदर्शन के महत्व को दिखाया गया। इस नाटक ने सामाजिक संदेश देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। नृत्य प्रस्तुतियों में विविधता और जोश देखने को मिला।

सभागार में मौजूद बच्चों के दादा-दादी।
क्लास फर्स्ट के प्रणव प्रताप सिंह अपने दादा-दादी के साथ ग्रैंडपेरेंट्स डे मनाते हुए।
Previous Post

आगरा का पुलिस और प्रशासन बोला बल्केश्वर हादसे में कोई मिसिंग नहीं

Next Post

लो फ्लड लेवल से सवा दो फीट ऊपर पहुंचा पानी, बेलनगंज-फाउंड्री-नगर दयालबाग सहित कई क्षेत्र जलमग्न

Related Posts

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

Next Post
लो फ्लड लेवल से सवा दो फीट ऊपर पहुंचा पानी, बेलनगंज-फाउंड्री-नगर दयालबाग सहित कई क्षेत्र जलमग्न

लो फ्लड लेवल से सवा दो फीट ऊपर पहुंचा पानी, बेलनगंज-फाउंड्री-नगर दयालबाग सहित कई क्षेत्र जलमग्न

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गतिमान एक्सप्रेस के सामने कूदकर युवक ने दी जान

गतिमान एक्सप्रेस के सामने कूदकर युवक ने दी जान

March 29, 2023
पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड में ड्यूटी के दौरान हेड कॉन्स्टेबल की बिगड़ी तबीयत, मौत

पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड में ड्यूटी के दौरान हेड कॉन्स्टेबल की बिगड़ी तबीयत, मौत

June 23, 2023
जिले से लगी सीमाओं पर पुलिस की चौकसी चेक करने पहुंचे आईजी

जिले से लगी सीमाओं पर पुलिस की चौकसी चेक करने पहुंचे आईजी

February 9, 2022
ताजनगरी में कोरोना के निकले आज 8 मरीज

ताजनगरी में कोरोना के निकले आज 8 मरीज

May 3, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.