• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गैंगस्टर के आरोपी के भागने के बाद हेड कांस्टेबल ने खुद अपने सिर में कराया था ईंट से हमला

गैंगस्टर के आरोपी के भागने के बाद हेड कांस्टेबल ने खुद अपने सिर में कराया था ईंट से हमला

अधिकारियों को किया गुमराह, हेड कॉन्स्टेबल और मुंशी भी मुकदमे में नामजद

July 14, 2022
in Agra, Court, Crime, National, News

आगरा। बुधवार को दीवानी से गैंगस्टर के आरोपी के भागने का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। मामले में नई कहानी सामने निकल कर आई है। हेड कॉन्स्टेबल ने खुद ही अपने सिर में ईंट से हमला कराया था और कहानी रची थी कि विनय को छुड़ाने के लिए आये उसके साथियों ने  उसके सिर में ईंट मारकर उसे घायल कर दिया था। देर रात न्यू आगरा थाने में दर्ज हुए मुकदमे में हेड कॉन्स्टेबल और मुंशी को भी नामजद कराया गया है।

बता दें कि फिरोजाबाद निवासी विनय श्रोतीय वर्ष 2018 से जेल में बंद था। कल वह पेशी पर आया था। हेड कॉन्स्टेबल अनुज प्रताप सिंह ने अधिकारियों को बताया था कि विनय के कुछ साथी आए और उसके सिर पर ईंट से हमला कर उसे छुड़ाकर ले गए। पुलिस रात तक कहानी को सच मानती रही, लेकिन देर रात जब हेड कॉन्स्टेबल से कड़ाई से पूछताछ हुई तो कहानी कुछ और निकली। हेड कॉन्स्टेबल अनुज प्रताप सिंह से पूछताछ में पता चला कि विनय का एक साथी सोनू कुशवाह उससे मिलने के लिए दीवानी में आया था। विनय के हवालात से निकलने के बाद सोनू उसके पास पहुंचा और उसके पैर छुए। इसके बाद विनय के गले में हाथ डालकर एक अधिवक्ता के बिस्तर पर पहुंचा। वहां पर विनय ने सोनू का मोबाइल लेकर किसी से फोन पर बात की और अचानक गायब हो गया। विनय के गायब होने के बाद हेड कांस्टेबल अनुज प्रताप सिंह ने सोनू से उसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं तो आपके ही साथ हूं। मुझे नहीं पता विनय कहां चला गया। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल को अपने निलंबन का डर सताने लगा। हेड कॉन्स्टेबल ने सोनू कुशवाहा से कहा कि तुम मेरे सिर पर ईंट से हमला कर दो। मैं अधिकारियों को बोल दूंगा कि विनय के साथी मेरे ऊपर हमला कर विनय को छुड़ाकर ले गए हैं और विनय जाते-जाते मोबाइल भी लेकर भाग गया है। हुआ भी यही हेड कॉन्स्टेबल ने यही कहानी विनय के भागने के एक घंटे बाद प्रभारी आरपी सिंह को बताई। आरपी सिंह ने तत्काल प्रभाव से कंट्रोल रूम में सूचना दी। वहीं सोनू का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगवाया। सूत्रों की मानें तो विनय, सोनू के मोबाइल को कारगिल पेट्रोल पंप के पास कहीं फेंक कर चला गया था। अंतिम लोकेशन वहीं की निकली। इधर अधिकारियों को भी सूचना दी गई जिसके बाद आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। दीवानी चौकी प्रभारी अंकुश धामा की ओर से देर रात न्यू आगरा थाने में विनय के भागने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें विनय उसको भगाने के लिए आए उसके साथी सोनू, छोटू पिन्टा, राहुल, हेड कॉन्स्टेबल अनुज प्रताप सिंह, मुंशी अनुराग राणा, रवि आदि को आरोपी बनाया गया है। इधर पुलिस की कई टीमें विनय को पकड़ने के लिए फिरोजाबाद में दबिश दे रही हैं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी स्वयं पूरे केस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। विनय की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी पूरी रात सोए भी नहीं है। इधर पूरी रात एसपी सिटी विकास कुमार और एएसपी सत्यनारायण जी जांच पड़ताल में लगे रहे।

Previous Post

कोर्ट ने सुनाई चिकित्सक को 10 साल की सजा

Next Post

जगदीशपुरा में जमीन कारोबारी को उसके पार्टनर ने मारीं गोलियां

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
जगदीशपुरा में जमीन कारोबारी को उसके पार्टनर ने मारीं गोलियां

जगदीशपुरा में जमीन कारोबारी को उसके पार्टनर ने मारीं गोलियां

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिकंदरा में महिला के पैसे लेकर भागने वाले ऑटो चालक को किया गिरफ्तार

सिकंदरा में महिला के पैसे लेकर भागने वाले ऑटो चालक को किया गिरफ्तार

July 20, 2023
दयालबाग क्षेत्र में लोग सीवर, सड़क समस्या से परेशान होकर भूख हड़ताल पर बैठे

दयालबाग क्षेत्र में लोग सीवर, सड़क समस्या से परेशान होकर भूख हड़ताल पर बैठे

April 8, 2023
झगड़े का वीडियो फेसबुक पर लाइव करने पर दिव्यांग शिक्षिका निलंबित

झगड़े का वीडियो फेसबुक पर लाइव करने पर दिव्यांग शिक्षिका निलंबित

September 13, 2022
विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को सौंपी जांच

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को सौंपी जांच

June 11, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.