• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बीएलके-मैक्स अस्पताल में स्पाइन सर्जरी के लिए लॉन्च हुआ इंटीग्रेटेड रोबोटिक सिस्टम

बीएलके-मैक्स अस्पताल में स्पाइन सर्जरी के लिए लॉन्च हुआ इंटीग्रेटेड रोबोटिक सिस्टम

सिस्टम की मदद से डॉक्टर्स बहुत ही सटीकता के साथ सर्जरी कर पाते हैं

December 22, 2022
in Health, National, Science, Tech, Uncategorized

आगरा। देश में एडवांस मेडिकल सिस्टम को बढ़ावा देने वाले उत्तर भारत के लीडिंग अस्पतालों में शुमार दिल्ली के बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने स्पाइन सर्जरी के लिए देश का बहुत ही एडवांस इंटीग्रेटेड रोबोटिक सिस्टम लॉन्च किया है। ये टेक्नोलॉजी एक बहुत ही एडवांस सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है, जो स्पाइन सर्जरी को सफल व बीएलके-मैक्स अस्पताल में स्पाइन सर्जरी के लिए लॉन्च हुआ इंटीग्रेटेड रोबोटिक सिस्टम सुरक्षित बनाने के मकसद से डिजाइन किया गया है।

इस टेक्नोलॉजी की मदद से जटिल ऑपरेशंस में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रीढ़ के स्ट्रक्चर को देखा जाता है। इससे फायदा ये होता है कि डॉक्टरों को रीढ़ के अंदर की एक्चुअल तस्वीर मिल पाती है, जिससे रोबोटिक सर्जरी में भी डॉक्टर अपना प्लान कर पाते हैं। इस इंटीग्रेटेड स्पाइनल रोबोट को स्पाइन सर्जरी में नेविगेट किया जाता है। ये एकमात्र रोबोटिक सिस्टम है, जिसमें स्पाइन सर्जरी के लिए सर्जिकल नेविगेशन और रोबोटिक गाइडेंस होता है, जो डॉक्टर्स की मदद करता है। इस सिस्टम की मदद से डॉक्टर्स बहुत ही सटीकता के साथ सर्जरी कर पाते हैं। रोबोटिक सर्जरी ने पूरी प्रक्रिया को बहुत ज्यादा सटीक व सफल बना दिया है।

इस संबंध में बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ऑर्थोपेडिक स्पाइन सर्जरी के सीनियर डायरेक्टर एंड हेड डॉक्टर पुनीत गिरधर, बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में न्यूरो सर्जरी एंड न्यूरो स्पाइन के सीनियर डायरेक्टर डॉक्टर अनिल कंसल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंटीग्रेटेड रोबोटिक सिस्टम के बारे में जानकारी साझा की।

डॉक्टर पुनीत गिरधर ने हाल ही में 10 ऐसी स्पाइन सर्जरी की हैं, जो बहुत ही जटिल थीं। ये सर्जरी रोबोटिक नेविगेशन सिस्टम की मदद से की गईं जिनका रिजल्ट 100 फीसदी रहा, जिन मरीजों की सर्जरी की गई वो ऑपरेशन के अगले ही दिन बिना दर्द के चल पाने में सक्षम थे। इनमें से एक मरीज 71 वर्षीय भरत भूषण कामरा हैं, जो कि क्लासिकल सिंगर और रिटायर्ड गजेटेड अफसर हैं. भरत भूषण को पीठ का गंभीर दर्द था और उनकी रीढ़ की नसें भी दब गई थी, जिस कारण उन्हें चलने में भी दिक्कत हो रही थी। वह  सर्जरी से घबरा रहे थे, लेकिन बीमारी की इस स्टेज में इसके अलावा कोई रास्ता नहीं था.

डॉक्टर पुनीत गिरधर ने बताया आज के एडवांस मेडिकल टाइम में रोबोटिक स्पाइनल सर्जरी उन प्रक्रियाओं के लिए सबसे सुरक्षित रास्ता है, जिनमें अत्यधिक सटीकता की आवश्यकता होती है। इसमें न केवल सकारात्मक परिणाम आते हैं बल्कि सर्जरी के दौरान भी बहुत कम दिक्कतें आती हैं। भरत भूषण कामरा के मामले में रोबोटिक स्पाइनल मिसटिल्फ (Robotic Spinal MISTILF ) सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद अगले ही दिन वो बिना दर्द के चल पाने में सक्षम थे। रोबोटिक तकनीक द्वारा प्रदान की गई सटीकता के कारण स्पाइनल कशेरुकाओं में इंस्ट्रूमेंटेशन का लक्ष्य सटीक था। खून का नुकसान बहुत कम हुआ और रीढ़ की हड्डी में मिनिमल इनवेसिव सर्जरी सफलता के साथ पूरी की गई।

 डॉक्टर अनिल कंसल ने कहा कि जो केस बहुत ही संवेदनशील होते हैं उनमें भी रोबोट की मदद से की जाने वाली सर्जरी के रिजल्ट काफी बेहतर आते हैं, क्योंकि उनमें बहुत ही कम चीर-काट की जाती है। दरअसल, रीढ़ की सर्जरी में स्क्रू के सही न फिट होने से ही असल समस्या होती है और इसी वजह से डर रहता है, लेकिन रोबोटिक सर्जरी ने इस तरह के डर को पूरी तरह दूर कर दिया है और सर्जरी के सफल नतीजे आ रहे हैं।

 सीनियर डायरेक्टर डॉक्टर मृदुल कौशिक कहा कि मैक्स हेल्थकेयर सबसे लेटेस्ट व एडवांस तकनीक को अपने अस्पतालों में लाने में अग्रणी रहा है, ताकि हम अपने मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज दे सकें। रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी डॉक्टर्स के लिए एक बहुत ही फायदेमंद टूल साबित हुआ है जिसकी मदद से जटिल से जटिल ऑपरेशन बहुत ही सटीकता के साथ किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैक्स हेल्थकेयर के देशभर के अस्पतालों में 15 रोबोटिक सिस्टम हैं। अब तक मैक्स के अलग-अलग अस्पतालों में चार हजार से ज्यादा रोबोटिक सर्जरी की जा चुकी हैं।

Previous Post

खुद को विश्वसनीय और जिम्मेदार व्यक्तियों के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता बनाएं: कुलसचिव

Next Post

मार्कशीट नहीं बनाने पर छात्र ने जड़ा कर्मचारी में थप्पड़

Related Posts

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

August 4, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने संसद में देशभर में पासपोर्ट सेवाओं के आधुनिकीकरण, ई-पासपोर्ट के क्रियान्वयन, पासपोर्ट सेवा केंद्रों...

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

आगरा में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट पर शिकंजा, 58 लाइसेंस रद्द, 14 थोक दवा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आगरा में नकली दवाओं के बड़े सिंडिकेट पर शिकंजा, 58 लाइसेंस रद्द, 14 थोक दवा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

July 11, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एफएसडीए ने आगरा में नकली दवाओं, री-लेबलिंग और सरकारी आपूर्ति की दवाओं के अवैध कारोबार...

इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित, मुकदमा दर्ज

इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित, मुकदमा दर्ज

July 1, 2026

आगरा। इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जाने  टिपलाइन से मिली सूचना के बाद साइबर थाना पुलिस...

पार्षद ने अपना जन्मदिन नाले के अंदर खड़े होकर केक काटकर मनाया

पार्षद ने अपना जन्मदिन नाले के अंदर खड़े होकर केक काटकर मनाया

June 25, 2026

आगरा। लंगड़े की चौकी क्षेत्र के भाजपा पार्षद किशन नायक ने अपना जन्मदिन नाले के अंदर खड़े होकर केक काटकर...

Next Post
मार्कशीट नहीं बनाने पर छात्र ने जड़ा कर्मचारी में थप्पड़

मार्कशीट नहीं बनाने पर छात्र ने जड़ा कर्मचारी में थप्पड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लापता चारों शव मिले, 6 दिन में 12 मृत मिले

लापता चारों शव मिले, 6 दिन में 12 मृत मिले

October 7, 2025
मलपुरा पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, मकान मालिक ही निकला चोर

मलपुरा पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, मकान मालिक ही निकला चोर

August 19, 2025
सदर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

सदर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

August 22, 2024
लक्ष्मी-गणेशजी के पूजन के लिए शाम 6:27 बजे से लेकर 8:23 बजे तक का मुहूर्त शुभ

लक्ष्मी-गणेशजी के पूजन के लिए शाम 6:27 बजे से लेकर 8:23 बजे तक का मुहूर्त शुभ

October 31, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी
  • फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा
  • कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या की
  • आगरा के रेलवे स्टेशनों को लेकर संसद में नवीन जैन का सवाल, रेल मंत्री ने दिया लिखित जवाब
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.