• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
थैला प्रकरण: गाड़ी भी गई और थैला भी गया

थैला प्रकरण: गाड़ी भी गई और थैला भी गया

अगर जांच निष्पक्ष तरीके से हुई तो खुलासा हो सकता है चौंकाने वाला

November 25, 2023
in Agra, Corruption, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में इस समय एक थानाध्यक्ष का थैला प्रकरण सुर्खियों में छाया हुआ है। चर्चाएं हैं कि थैले में मोटी रकम गई है। अगर जांच निष्पक्ष तरीके से हुई तो जांच रिपोर्ट चौंकाने वाली हो सकती है। जांच में अभी तक यह सामने निकलकर आया है कि थैला भी गया है और दरोगा की गाड़ी भी गई है। सिर्फ रकम की बात स्पष्ट होना बाकी रह गया है।

बता दें कि एक रील वायरल हुई थी, जिसमें गाड़ी के डैशबोर्ड पर नोटों की कई गड्डियां पड़ी हुई दिखाई दे रही हैं।  चर्चाएं हैं कि  थानाध्यक्ष का कारखास जो बैग लेकर गया था, उसी में से कुछ गड्डियां निकाल कर डैशबोर्ड पर रखी गई थी और रील बनाई गई थी। इस मामले में कितनी सच्चाई है यह तो जांच होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले में गंभीरता से जांच चल रही है। पूरे उत्तर प्रदेश में मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। क्राइम मीटिंग में पुलिस कमिश्नर भी मामले को लेकर नाराज हुए हैं। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी फतेहाबाद को जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक जांच में यह सामने आया है कि दरोगा की गाड़ी को कारखास सुमित गुर्जर और एक प्राइवेट व्यक्ति सतीश ले गए थे। वह एक थैला भी ले गए थे। वह दोनों गोलमोल बात कर रहे हैं। लेकिन दरोगा द्वारा थैले में बहुत मोटी रकम बताई जा रही है। राशि सुनकर सभी हैरान रह जाएंगे। इधर थानाध्यक्ष अभी छुट्टी पर हैं। इसलिए उनके बयान नहीं हुए हैं। रविवार को उनके आने की संभावनाएं हैं। सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि कारखास और प्राइवेट व्यक्ति दोनों मिलकर थैले को लेकर क्यों गए थे? आखिर उस थैले में ऐसा क्या था? दरोगा द्वारा अपनी गाड़ी ले जाने की जो बात बताई जा रही थी वह सही साबित हो रही है।

Previous Post

जनता को दी जाए जी-20 जैसी व्यवस्था, नहीं मिले जाम, बोले एडीजी ट्रैफिक

Next Post

24 घंटे में दूसरी बार हुआ पुलिस पर हमला, इस बार कागारोल पुलिस पर

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
24 घंटे में दूसरी बार हुआ पुलिस पर हमला, इस बार कागारोल पुलिस पर

24 घंटे में दूसरी बार हुआ पुलिस पर हमला, इस बार कागारोल पुलिस पर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अवैध मोबिल ऑयल का कारोबार करने वाले दो भाइयों की 3.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

अवैध मोबिल ऑयल का कारोबार करने वाले दो भाइयों की 3.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

June 3, 2022
होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

April 17, 2026
आगरा में कल गुरुवार को प्रधानमंत्री की रैली, लोग संभलकर निकलें

आगरा में कल गुरुवार को प्रधानमंत्री की रैली, लोग संभलकर निकलें

April 24, 2024
एत्मादपुर पुलिस ने नष्ट कराई 5600 लीटर शराब

एत्मादपुर पुलिस ने नष्ट कराई 5600 लीटर शराब

October 1, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.