• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने 11 वर्षीय बालिका के साथ की गंदी हरकत, गिरफ्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने 11 वर्षीय बालिका के साथ की गंदी हरकत, गिरफ्तार

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला खत्म करने का किया प्रयास

September 11, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर पर बाल रोग विभाग में भर्ती 11 साल की बालिका से गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। मामले में थाना एमएम गेट में तहरीर दी गई। पुलिस  ने जूनियर डाक्टर दिलशाद हुसैन के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने बताया जूनियर डाक्टर को निलंबित कर दिया है। 

शाहगंज क्षेत्र की 11 वर्ष की बालिका को 45 दिन से तेज बुखार था। मां ने बताया कि निजी अस्पताल में उपचार से लाभ नहीं होने छह सितंबर को बेटी को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। बेटी को आइसीयू से नौ सितंबर को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। वह बेटी की तीमारदारी काे वार्ड में थीं। मंगलवार रात को अपने कपडे बदलने वार्ड से बाहर गई थीं। इसी दौरान डा. दिलशाद हुसैन ने बेटी को चेकअप के बहाने वार्ड के बराबर अपने कमरे में बुला लिया। रात 11:55 बजे बेटी डाक्टर के चैंबर से चीखती हुई आकर उनसे लिपट गई। बताया कि डाक्टर ने चेकअप के दौरान सलवार में हाथ डाल गलत हरकत की है। डाक्टर से बैड टच बताया तो कहने लगा जांच कर रहा है।  पीड़िता की मां ने चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नंबर पर इस बात की शिकायत की। सूचना पर आई पुलिस को एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने यह कहकर भेज दिया कि वह मामले को दबा देंगे। 

पीड़िता की मां ने मेडिकल कालेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।बालिका की मां ने बताया कि रात में कालेज प्रशासन की ओर से उन्हें और पति को नौकरी देने का प्रलोभन दिया गया। मेडिकल कालेज में गार्ड की नौकरी करने वाले उनके एक सगे संबंधी को प्रोन्नति देने को कहा गया। उनसे कहा गया कि बेटी के बड़ी होने पर उसकी शादी में दिक्कत आएगी। मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे समस्या आएगी। मां ने बताया छठवीं में पढने वाली बेटी अपनी कापी-किताब साथ लेकर गई थी। उसकी हालत में सुधार हो रहा था। अपने साथ हुई घटना से वह सदमे में है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक पीड़िता के माता-पिता पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाता रहा। इसी बीच पीड़िता के एक परिचित ने बजरंग दल के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर घटना की जानकारी दी। बुधवार दोपहर दो बजे ब्रज प्रांत संयोजक दिग्विजयनाथ तिवारी, उपाध्यक्ष सुनील पाराशर और विभाग मंत्री राजीव शर्मा समेत अन्य पदधिकारी पीड़ित परिवार को लेकर थाने पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री करन गर्ग भी एसएन पहुंच गए।

बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के अलावा भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) और 65 (2) में मुकदमा दर्ज किया है।
धारा 64(2): विशिष्ट गंभीर परिस्थितियों को संबोधित करती है, जहां सजा गंभीर होती है। इसमें अस्पताल के प्रबंधन या कर्मचारी द्वारा किसी मरीज के साथ दुष्कर्म करना है। इस धारा में कम से 10 वर्ष का सश्रम कारावास है, जिसे आजीवन कारावास तक बढ़ाया जा सकता है। धारा 65(2): 12 वर्ष से कम आयु की बालिका से दुष्कर्म करने पर कम से कम 20 वर्ष का कठोर कारावास है। एसीपी कोतवाली आनंद पांडे ने बताया कि आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी कर ली गई है।

Previous Post

यूटा की गर्जना: पहले गैरशिक्षण कार्यों से मुक्त करें तब बात करें गुणवत्तापरक शिक्षा की

Next Post

ताजमहल में सूरत के दो पर्यटकों ने नमाज पढ़ने का प्रयास किया

Related Posts

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन

August 30, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर टोरेंट पावर  के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल...

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

August 30, 2026

आगरा। सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत हो गई।...

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला

August 30, 2026

आगरा। पावर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर चाकू से हमला बोल दिया। इसका वीडियो सोशल...

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

August 29, 2026

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के चैंकोरा गांव में खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18...

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

आगरा। कागारौल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही...

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

August 28, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में अब थाने भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो थाने में...

Next Post
ताजमहल में सूरत के दो पर्यटकों ने नमाज पढ़ने का प्रयास किया

ताजमहल में सूरत के दो पर्यटकों ने नमाज पढ़ने का प्रयास किया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्मादपुर में देसी शराब के ठेके पर महिलाओं ने किया हंगामा

एत्मादपुर में देसी शराब के ठेके पर महिलाओं ने किया हंगामा

April 1, 2024
मलपुरा में बालिका की हत्या के मामले में एक युवक संदिग्ध होने पर पकड़ा गया, चल रही पूछताछ

मलपुरा में बालिका की हत्या के मामले में एक युवक संदिग्ध होने पर पकड़ा गया, चल रही पूछताछ

November 2, 2024
होटल कर्मचारी के घर में बक्से में 40 लाख रखे होने की सूचना पर डाली थी डकैती, निकले चार हजार

होटल कर्मचारी के घर में बक्से में 40 लाख रखे होने की सूचना पर डाली थी डकैती, निकले चार हजार

April 19, 2023
नाला निर्माण में लापरवाही, कार्यदायी संस्था पर दो लाख का जुर्माना

नाला निर्माण में लापरवाही, कार्यदायी संस्था पर दो लाख का जुर्माना

June 14, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रामलाल वृद्धाश्रम में टोरेंट पावर ने मिष्ठान वितरण कर मनाया रक्षाबंधन
  • मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत
  • राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी को पति ने होटल में बुलाकर बोला हमला
  • खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.