• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
किरावली का लाल बनेगा आईएएस या आईपीएस

किरावली का लाल बनेगा आईएएस या आईपीएस

सिविल सेवा परीक्षा में राजीव अग्रवाल ने 103वी रैंक प्राप्त की, पत्नी अदिति आरबीएस में हैं प्रोफेसर

April 16, 2024
in administration, Agra, News

आगरा। अगर कोई लक्ष्य प्राप्त करना ही करना है तो इसे प्राप्त करना कोई किरावली के लाल राजीव अग्रवाल से सीखे। राजीव अग्रवाल ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा मेन्स 2023 के अंतिम परिणाम में 103वी रैंक प्राप्त की है। उनका यह चयन पांचवें प्रयास में हुआ है। उन्होंने तब तक हार नहीं मानी जब तक उनका चयन नहीं हो गया। राजीव के घर और ससुराल में परिवारीजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

राजीव अग्रवाल ने केएम पब्लिक स्कूल किरावली से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की, उसके बाद दयालबाग शिक्षण संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान विषय में बीएससी ऑनर्स व एमएससी की डिग्री प्राप्त की। नियमित सेवा में कार्यरत होते हुए उचित समय प्रबंधन एवं नियमित अध्ययन को वह अपनी सफलता का कारण मानते हैं। उन्होंने चौथे प्रयास में 269वीं रैंक प्राप्त की थी जिसके आधार पर आईआरएस सेवा आवंटित हुई थी, जिसका वह वर्तमान में राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी, नागपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राजीव पूर्व में वह भारतीय स्टेट बैंक में परिवीक्षाधीन अधिकारी तथा जनपद मैनपुरी में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। डीएलए से बातचीत में राजीव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही आईएएस या आईपीएस बनने का सपना देखा था। आज सपना पूरा होने के बाद उन्हें बहुत खुशी मिल रही है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पत्नी और सास को दिया है।

राजीव के पिता सुभाष चंद्र अग्रवाल किरावली में फुटवियर की दुकान का संचालन करते हैं। पत्नी डॉ अदिति सिंह आरबीएस कॉलेज के गणित विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

अदिति सिंह का उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा सहायक प्रोफेसर पद के लिए कराई गई परीक्षा में पहला स्थान आया था। वह बचपन से ही प्रोफेसर बनना चाहती थीं। उनकी मां ममता सिंह आगरा कॉलेज में प्रोफेसर हैं।

राजीव अग्रवाल की पत्नी प्रोफेसर अदिति सिंह।

अदिति सिंह के हाई स्कूल में गणित विषय में 95 और इंटर में 94 नंबर आए थे। वर्ष 2018 में उन्होंने नेट क्वालीफाई किया था। अदिति ने बताया कि पति का सिविल सेवा में चयन होने पर उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है। सास ममता सिंह का कहना है कि उन्हें अपने दामाद की मेहनत को देखकर पूरा भरोसा था कि उनके दामाद का चयन होगा।

दामाद और बेटी के साथ प्रोफेसर ममता सिंह।

 

कृतिका भारद्वाज ने 370वीं, महकता मीना ने 689 वीं रैंक प्राप्त की

आगरा। यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा में शाहगंज के कोठी मीना बाजार निवासी कृतिका भारद्वाज ने 370वीं रैंक प्राप्त की है। कृतिका के पिता डॉ. विनोद भारद्वाज कंटेंट डेवलपर हैं। वह कई पुस्तकें लिख चुके हैं। मां आरती गृहणी हैं।
वहीं महकता मीना ने 689 वीं रैंक प्राप्त की है। उनके पिता विजय कुमार मीना आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे हैं।

Previous Post

जैविक प्रणालियों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर डीईआई में विमर्श

Next Post

मंगलवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए

Related Posts

डीएम को अचानक जिला अस्पताल में आता देख मची खलबली

डीएम को अचानक जिला अस्पताल में आता देख मची खलबली

April 22, 2026

आगरा। नवागत जिलाधिकारी ने चार्ज लेते ही अपने तेवर दिखा दिए हैं। बुधवार सुबह वह अचानक जिला अस्पताल में निरीक्षण...

सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

April 21, 2026

आगरा। मंडल में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त ने  अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मण्डलीय सड़क...

कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

April 21, 2026

आगरा। मंगलवार को मंडलायुक्त अचानक कैलाश मंदिर पर चल रहे पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए।...

पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम

पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम

April 21, 2026

आगरा। मंगलवार को आगरा के नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने चार्ज ले लिया। चार्ज लेने से पहले वह मनकामेश्वर मंदिर...

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

April 20, 2026

आगरा। सोमवार दोपहर दीवानी परिसर की पार्किंग में एक के बाद एक पांच कारों में आग लग गई। आग लगने...

आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस

आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस

April 20, 2026

आगरा। आगरा शहर की 27 मस्जिद, मजार एवं दरगाहों पर कार्रवाई के लिए योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर...

Next Post
मंगलवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए

मंगलवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मतदान के दिन शिकायत के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी

मतदान के दिन शिकायत के लिए कंट्रोल रूम का नंबर जारी

May 6, 2024
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले पकड़े

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले पकड़े

April 5, 2022
एत्माद्दौला में चार वर्ष के मासूम की गोली मारकर हत्या

एत्माद्दौला में चार वर्ष के मासूम की गोली मारकर हत्या

October 23, 2022
जामा मस्जिद के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जामा मस्जिद के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

June 4, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • डीएम को अचानक जिला अस्पताल में आता देख मची खलबली
  • सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त
  • पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.