• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लैपटॉप ठगी करने वाले एक हाईटेक गैंग का पुलिस ने किया खुलासा

लैपटॉप ठगी करने वाले एक हाईटेक गैंग का पुलिस ने किया खुलासा

आरोपियों के कब्जे से 38 लैपटॉप बरामद किए गए

May 21, 2026
in Agra, Crime, Tech

आगरा। आगरा में साइबर सेल और थाना हरीपर्वत पुलिस ने लैपटॉप ठगी करने वाले एक हाईटेक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महिला समेत चार शातिर आरोपियों को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पुराने बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 38 लैपटॉप बरामद किए गए हैं।

एसीपी अमीशा ने बताया आरोपी फर्जी आईटी कंपनी बनाकर ऑनलाइन और फोन के जरिए महंगे लैपटॉप मंगवाते थे और भुगतान किए बिना फरार हो जाते थे। गैंग ने हाल ही में संजय प्लेस स्थित “एम्पायर कंप्यूटर सर्विसेज” को निशाना बनाया था। यहां से 25 डेल लैपटॉप की डिलीवरी ली गई, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। जांच में सामने आया कि गैंग की महिला सदस्य ने खुद को “एमेड्यूस आईटी ग्रुप्स” नाम की कंपनी की कर्मचारी बताते हुए लैपटॉप का ऑर्डर दिया था। आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए प्रोफेशनल तरीके से बातचीत की और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। डिलीवरी मिलने के बाद सभी मोबाइल नंबर बंद कर दिए गए और आरोपी फरार हो गए। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल और हरीपर्वत पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ठगे गए लैपटॉप को राह चलते लोगों और छोटे कारोबारियों को सस्ते दामों में बेच देते थे। बरामद लैपटॉप में डेल, एचपी और लेनोवो जैसी कंपनियों के महंगे सिस्टम शामिल हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि महिला आरोपी और गैंग का कथित मास्टरमाइंड पहले भी नागपुर में इसी तरह के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय हो सकता है।

Previous Post

कंगना रनौत की अधिवक्ता ने न्यायालय में कुछ नए प्रपत्र और दस्तावेज प्रस्तुत किए

Next Post

एसके भगत बने आगरा के नए एडीजी, अनुपम कुलश्रेष्ठ का कानपुर जोन के लिए तबादला

Related Posts

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

October 7, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा योजना में विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा लेकर एडीए के उपाध्यक्ष विजय कुमार नाराज हुए। निरीक्षण...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

Next Post
एसके भगत बने आगरा के नए एडीजी, अनुपम कुलश्रेष्ठ का कानपुर जोन के लिए तबादला

एसके भगत बने आगरा के नए एडीजी, अनुपम कुलश्रेष्ठ का कानपुर जोन के लिए तबादला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मामा ने की थी भांजे की हत्या, 20 महीने बाद आया पकड़ में

मामा ने की थी भांजे की हत्या, 20 महीने बाद आया पकड़ में

September 15, 2025
बाबा गारमेंट्स के शोरूम में से 23 लाख की नगदी चोरी

बाबा गारमेंट्स के शोरूम में से 23 लाख की नगदी चोरी

February 7, 2022
बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं..  हे राम! हे राम! तेरे चरणों में चारों धाम…

बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं.. हे राम! हे राम! तेरे चरणों में चारों धाम…

September 18, 2025
एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

July 31, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट
  • नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.