आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में खंदारी कैंपस में वृहद विधिक साक्षरता, सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारी संख्या में लाभार्थी लाभान्वित हुए। महिला सुमंगला योजना के अंतर्गत सामूहिक रूप से महिलाओं को 4,83,40,000 की धनराशि प्रदान की गई।
शुभारंभ जनपद न्यायाधीश विवेक संगल, सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण संजय सिंह, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी द्वारा किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुलदीप सिंह, दिव्यांग विभाग की ओर से सिद्धांत तथा कृषि विभाग की ओर से मुख्तार खान के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। शिविर में आए चिन्हित दिव्यांग जनों को जनपद न्यायाधीश व सदस्य सचिव के द्वारा ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चिन्हित लोगों को सांकेतिक रूप से घर की चाबी प्रदान की गई। कृषि विभाग की ओर से सरसों किट लाभार्थी को प्रदान की गई।
अंत में जनपद न्यायाधीश व सदस्य सचिव के द्वारा शिविर में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया।

जिसमें प्रथम स्टॉल में जूडो की प्रदर्शनी लगाई गई थी जिसमें लड़कियों के द्वारा आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया गया। उसके बाद परिवार सुमंगला योजना के अंतर्गत महिलाओं को राशन भी वितरित किया गया। इस प्रकार स्वास्थ्य विभाग कौशल विकास विभाग, डाक विभाग, कृषि विभाग, इस प्रकार कुल 43 विभागों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। शिविर में आए हुए 43 विभाग के द्वारा चिन्हित लोगों को भारी संख्या में लाभ प्रदान किया गया। इसी दौरान एक विकलांग व्यक्ति पवन कुमार ने जनपद न्यायाधीश व सदस्य सचिव से ट्राई साइकिल प्रदान किए जाने का आग्रह किया। इसके संबंध में दिव्यांगजन को अविलंब प्रार्थना पत्र की जांच कर मौके पर ही ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।

वृहद विधि साक्षरता सेवा शिविर के आयोजन के समय कमर्शियल कोर्ट के न्यायाधीश सुधीर कुमार, अपर जिला जज प्रथम रविकांत, अपर जिला जज अमरजीत सिंह, अपर जिला जज परवेज अख्तर, अपर जिला जज नीरज बक्शी, अपर जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉक्टर दिव्यानंद द्विवेदी, मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट मृत्युंजय श्रीवास्तव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमित चौधरी, न्यायाधीश मयूरेश श्रीवास्तव, अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी ए मणिकांडन, विश्वविद्यालय के विधिक सलाहकार डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित आदि शामिल रहे।












