आगरा। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की अपनी महिला मित्र के यहां देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
औलिया रोड निवासी हिमांशु एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। पिता सुधीर चक्रवर्ती ऑटो चालक और मां अनीता एक अस्पताल में नर्स हैं। हिमांशु अपनी पत्नी को छोड़कर अपनी महिला मित्र के यहां पर रह रहा था। रात में महिला मित्र ने हिमांशु के परिजनों को उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। बताया कि उपचार के लिए उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसकी मौत हो गई है, जबकि मौत घर में ही हो गई थी











