आगरा। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ द्वारा शास्त्रीपुरम योजना स्थित शास्त्रीपुरम हाईट्स परियोजना का निरीक्षण किया गया। उपाध्यक्ष ने फ्लैट विक्रय करने के लिए विज्ञापन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार की कार्य योजना तैयार करने, क्लब हाउस, सैम्पल फ्लैट तैयार करने, बैडमिटन कोर्ट, बास्केटबाल कोर्ट आदि तैयार करने के निर्देश दिए।
हाल ही में उपाध्यक्ष पद पर आईएएस चर्चित गौड़ ने चार्ज लिया है। कल वह इनर रिंग रोड पर भी गए थे। आज वह शास्त्रीपुरम में निरीक्षण पहुंच गए। दूसरी ओर एडीए के अधिकारियों द्वारा सिकंदरा में अनाधिकृत कब्जे को ध्वस्त किया गया।











