आगरा। सिकंदरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसका शव अकबरा गांव के पास सड़क किनारे खेत में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हत्या का खुलासा करने में लगी हुई है।
जगदीशपुरा के रहने वाला सुमित कारीगर है। सोमवार रात को किसी ने उसे फोन कर सिकंदरा में बुलाया था। देर रात उसका शव अकबरा के पास सड़क किनारे खेत में पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि रात में सुमित के पास किसने फोन किया था।











