• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
व्यापारी मर्डर केस: परिजन बोले हत्यारे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, पुलिस ने छोड़ दिया

व्यापारी मर्डर केस: परिजन बोले हत्यारे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, पुलिस ने छोड़ दिया

लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभी तक नहीं हुई कार्रवाई, परिजनों व व्यापारियों में भारी आक्रोश

August 2, 2023
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र से गायब व्यापारी की हत्या के मामले में एक और आश्चर्यचकित कर देने वाला मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि उनके द्वारा शक के आधार पर हत्यारे को पकड़कर थाना पुलिस के हवाले किया था, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। परिजनों और व्यापारियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर काफी आक्रोश है। हैरानी की बात तो यह है कि पुलिस की लापरवाही उजागर होने के बाद भी अभी तक जिम्मेदार पुलिसकर्मियों खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

बता दें कि कालिंदी विहार निवासी विनोद कुमार का चांदी की पायल का काम था। 27 जुलाई को रात करीब साढे़ आठ बजे उनके मोबाइल पर किसी अनिल नाम के व्यक्ति का फोन आया था। अनिल ने उन्हें किसी स्थान पर बुलाया था। विनोद घर पर बोल कर गए थे कि वह 10 मिनट में वापस आ जाएंगे।  आधे घंटे बाद जब उन्होंने कॉल किया तो फोन नहीं उठा। 15 मिनट बाद फिर से कॉल किया तो फोन बंद था। इसके बाद परिजन घबरा गए और ट्रांस यमुना थाने में पहुंचे। पत्नी बबीता गुप्ता ने बताया कि उन्होंने जब पुलिस को बताया कि उनके पति का फोन बंद आ रहा है उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका है। एक अनिल नाम के व्यक्ति से रंजिश भी है। इस पर पुलिस ने कहा कि गायब होने पर 24 घंटे बाद रिपोर्ट लिखी जाती है। अभी कोई सुनवाई नहीं होगी। 24 घंटे तक परिजन घबराते रहे। इसके बाद जब वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने f.i.r. की जगह गुमशुदगी दर्ज कर ली। पत्नी बबीता और बेटी शैली ने बताया कि पुलिस ने उनसे कहा कि तलाशने के लिए गाड़ी में डीजल लगेगा। तलाशने के नाम पर 50 हजार रुपए लिए। इसके बाद वह भरोसा दिलाती रही कि  उसकी लोकेशन मिल गई है। वो बिल्कुल सुरक्षित हैं। मंगलवार को बताया गया कि उनकी हत्या हो गई है और शव 28 जुलाई को एत्मादपुर में मिला था। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस को हत्या का जिम्मेदार ठहराया है। बेटी शैली का कहना है कि उन्होंने अनिल को शक के आधार पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उससे अच्छी तरीके से पूछताछ नहीं की और उसे छोड़ दिया। इसके अलावा पुलिस ने एक भी सीसीटीवी कैमरा चेक नहीं किया। वह और उनकी मां एक एक गली में एक एक घर पर जाकर हाथ जोड़कर सीसीटीवी फुटेज एकत्रित करने के लिए घूमते रहे। नगर निगम में भी स्मार्ट कंट्रोल रूम में कैमरे की फुटेज लेने के लिए गए। बेटी का कहना है कि अगर पुलिस ने शिकायत को तत्काल गंभीरता से लिया होता तो आज उनके पिता जिंदा होते उनके पिता की हत्या के लिए जिम्मेदार थाने में तैनात पुलिसकर्मी दोषी हैं। बेटी का कहना है कि पिता तो अब लौट नहीं सकते लेकिन दोषी पुलिसकर्मियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई होनी चाहिए। बेटे ऋषभ की आंखों में आंसू बंद होने का नाम नहीं ले रहे हैं। उसका कहना है कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए बनी है लेकिन थाना पुलिस के सुनवाई नहीं करने से उसके पिता की हत्या हो गई। इधर बुधवार को विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह मृतक के घर पर पहुंचे और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। 

हत्या के विरोध में फतेहाबाद में व्यापारियों ने जताया आक्रोश

पायल व्यवसाई विनोद कुमार गुप्ता की हत्या के विरोध में फतेहाबाद में व्यापारियों ने आक्रोश जताया। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता ने कहा है कि मृत पायल व्यवसाई विनोद गुप्ता फतेहाबाद के मूल निवासी थे तथा उनका परिवार आगरा में निवास कर रहा है। इस दौरान उनकी हत्या से फतेहाबाद कस्बे में सभी लोग स्तब्ध हैं।  पुलिस द्वारा बेशक हत्यारों को पकड़ लिया गया है, लेकिन दोषी पुलिसकर्मियों पर अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है। 

Previous Post

बच्चों के विवाद में चले लाठी फरसे तीन घायल, एक गम्भीर

Next Post

नूंह हिंसा के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन

Related Posts

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

Next Post
नूंह हिंसा के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन

नूंह हिंसा के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दयालबाग में बंद मकान में लाखों की चोरी

November 28, 2021
बारिश के चलते स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित

बारिश के चलते स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित

September 22, 2022
पहिया बदल रहे क्लीनर और चालक को रौंदा, मौत

पहिया बदल रहे क्लीनर और चालक को रौंदा, मौत

June 16, 2024
ऑटो सवार बदमाशों ने चाकू व पेचकस की नोक पर आभूषण और रुपए लूटे

ऑटो सवार बदमाशों ने चाकू व पेचकस की नोक पर आभूषण और रुपए लूटे

September 20, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.