आगरा। राहगीरों का मोबाइल लूटकर भागने वाले एक शातिर लुटेरे को सिकंदरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
21 जनवरी को और 6 नवंबर 2022 को दो राहगीरों के मोबाइल लूटे गए थे। मोबाइल लूटकर लूटेरा बड़ी तेजी से मोटरसाइकिल से भाग गया था। पुलिस उसे पकड़ने में जुटी हुई थी। रविवार को थाना पुलिस को सूचना मिली कि लुटेरा आज फिर से क्षेत्र में आया हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। लुटेरे का नाम सत्यवीर और सत्येंद्र निवासी बलदेव है।











