आगरा। फतेहपुर सीकरी में फ्रांसीसी महिला पर्यटक एस्मा की तुर्की सुल्ताना के महल की रेलिंग से गिरने से मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि शनिवार को स्पेनिश महिला पर्यटक बादशाही गेट के पास गिर पड़ी। पर्यटक के पैर में चोट आई है।
फ्रांसीसी पर्यटक एस्मा की गुरुवार को फतेहपुर सीकरी में लगभग सात फीट की ऊंचाई से गिरने की वजह से मृत्यु हो गई थी। मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। शनिवार दोपहर जयपुर से पांच स्पेनिश पर्यटकों का दल फतेहपुर सीकरी पहुंचा था। बादशाही गेट के पास दल में शामिल 60 वर्षीय कार्विन अचानक गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। साथी पर्यटक और गाइड इस्माइल पानी के छींटें मारकर होश में लाए। महिला पर्यटक ने होश में आने पर उठने का प्रयास किया तो उसके पैर में मोच आ गई।











