इस्लामाबाद। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई टल गई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मुद्दे पर कल 11.30 बजे तक सभी पक्ष अपनी दलीलें पूरी कर लें। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा। पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने कहा कि उनके सामने सवाल यह नहीं है कि इमरान सरकार को गिराने की साजिश विदेशों में रची गई या नहीं। उनके सामने सवाल यह है कि संसद को भंग करने और अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करना वैधानिक है या नहीं। ऐसे में समझा जा रहा है कि पाक सुप्रीम कोर्ट संसद को बहाल करने का आदेश दे सकता है और इमरान खान को अविश्वास मत का सामना करने को कह सकता है। यदि ऐसा हुआ तो इमरान खान की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस्लामाबाद में पीटीआई संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाएंगे।
ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...











