• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आम्बेडकर विवि में एक ही प्रबंध तंत्र के कई कॉलेजों को बनाया आपस में केंद्र

आम्बेडकर विवि में एक ही प्रबंध तंत्र के कई कॉलेजों को बनाया आपस में केंद्र

औटा महामंत्री के शिकायत करने के बाद भी नहीं हटाए गए

April 5, 2022
in Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए शासन का आदेश है कि एक ही प्रबंध तंत्र के कॉलेजों को आपस में केंद्र नहीं बनाया जाए, लेकिन यह आदेश आंबेडकर विश्वविद्यालय में खूंटी पर टांग दिया गया है। औटा महामंत्री डॉक्टर भूपेंद्र चिकारा ने कुलपति से एक ही प्रबंध तंत्र के आपस में बनाए गए केंद्र बदलने की मांग भी की थी, लेकिन कुलपति ने  गलती नहीं सुधारी। औटा द्वारा मुख्यमंत्री और कुलाधिपति से कुलपति की कार्यशैली की शिकायत की जा रही है कि कार्यवाहक कुलपति किस तरीके से यहां नियम विरुद्ध कार्य कर रहे हैं, ऐसा शिकायत में सबूतों के साथ लिखा जाएगा।

आज से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस बार की परीक्षाएं मजाक बनकर रह गई हैं। जियो टैगिंग की तो धज्जियां उड़ गई हैं। पूर्व कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने केंद्रों के भौतिक सत्यापन के लिए कमेटी बनाई थी लेकिन वर्तमान कार्यवाहक कुलपति ने कमेटी के सदस्यों से भौतिक सत्यापन नहीं कराया। अगर वह भौतिक सत्यापन करा लेते तो केंद्र बेहतर तरीके से बन सकते थे। सवाल यह खड़े हो रहे हैं कि क्या कुलपति नहीं चाहते थे कि केंद्र बेहतर तरीके से बनें? शासन के आदेशों का यहां पालन हो? 

सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि इस बार की परीक्षा में एक ही प्रबंध तंत्र के कई कॉलेजों का आपस में केंद्र बना दिया गया है।  औटा महामंत्री ने कुलपति को इस बात को लेकर पत्र भी लिखा, लेकिन कुलपति ने कोई सुनवाई नहीं की है। महामंत्री डॉक्टर भूपेंद्र चिकारा ने अपने पत्र में लिखा है कि केंद्र बनाने में भारी धांधली हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त नकल विहीन परीक्षा कराने का दावा कर रही है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन सरकार को ठेंगा दिखा रहा है।

श्रीराम यादव महाविद्यालय पटियाली कासगंज का परीक्षा केंद्र श्री राम सोनमती यादव महाविद्यालय एटा है। दोनों महाविद्यालय एक ही प्रबंधन के द्वारा संचालित हैं। सोनवती श्रीराम यादव की पत्नी हैं। रघुवीर सिंह यादव महाविद्यालय कासगंज का परीक्षा केंद्र श्रीमती तारा देवी महाविद्यालय बनाया गया है। दोनों महाविद्यालय एक ही प्रबंधन द्वारा संचालित हैं। तारा देवी रघुवीर सिंह यादव की पत्नी हैं। श्रीमती तारा देवी महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र राम श्री देवी महाविद्यालय कासगंज को बनाया गया है, जो कि इस से 80 किलोमीटर दूर है। केसी आदर्श महाविद्यालय कासगंज में एसआरएस महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र है। दोनों महाविद्यालय एक ही प्रबंधन द्वारा संचालित हैं और उनके बीच की दूरी भी करीब 80 किलोमीटर है। इस कॉलेज के पास में करीब एक दर्जन कॉलेज हैं। फिर भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रबंध तंत्र के ही कॉलेज में सेंटर डाला है। कैलाशवति महाविद्यालय कासगंज गंगा नदी के पार बदायूं की सीमा से लगा हुआ है। इसका परीक्षा केंद्र 80 किलोमीटर दूर केसी आदर्श महाविद्यालय में डाला गया है, जबकि नगला खिमाई में 10 किलोमीटर की दूरी पर 5 परीक्षा केंद्र और भी हैं। विशेष सूत्रों की मानें तो केंद्र बनाने में जमकर वसूली हुई है। वसूली को लेकर इस बार पुराने रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए गए हैं।

नियम विरुद्ध परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। परीक्षा समिति के माध्यम से केंद्र बनाने की बात हुई  थी, लेकिन ऐसा  नहीं किया गया। क्योंकि कुछ लोग केंद्र बनाने में भ्रष्टाचार करना चाहते थे और इसमें सफल भी हुए लेकिन औटा भी उनकी जांच कराकर मानेगा। -डॉक्टर भूपेंद्र चिकारा महामंत्री, औटा

————————————

सुबह तक प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर छात्रों ने किया हंगामा

मैनपुरी के एक कॉलेज में कल शाम तक प्रवेश पत्र नहीं पहुंचे थे। विश्वविद्यालय ने आज सुबह तक प्रवेश पत्र देने की बात कही थी। सुबह छात्र जब परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के लिए पहुंचे तब भी प्रवेश पत्र नहीं मिले। इसके बाद छात्रों ने हंगामा कर दिया। कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को इस बात की जानकारी दी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन में कॉलेज की लॉगिन पर प्रवेश पत्र डाले। प्रवेश पत्र देरी से मिलने के कारण यहां परीक्षा भी देरी से शुरू हुई।

Previous Post

अहमद पटेल के बेटे फैसल ने दिया कांग्रेस छोड़ने का संकेत

Next Post

संसद भंग मामले में पाक सुप्रीम कोर्ट में फिर टली सुनवाई, अब कल फैसला

Related Posts

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

June 20, 2026

आगरा। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के होटल क्लार्क शीराज़ में हुए आयकर पर सेमिनार में मुख्य अतिथि अभिनेता व...

राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर अखिलेश यादव बोले यह सनातन धर्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है

राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर अखिलेश यादव बोले यह सनातन धर्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है

June 14, 2026

आगरा। विजन इंडिया के लिए आगरा आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन आगरा में, आज पहुंचे रामजीलाल सुमन के यहां

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन आगरा में, आज पहुंचे रामजीलाल सुमन के यहां

June 13, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज और कल दो दिन आगरा में रहेंगे। आज...

कुलपति द्वारा आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश

कुलपति द्वारा आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में आक्रोश

June 12, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा वार्ता के दौरान दिए गए आश्वासनों को पूरा नहीं करने पर सेल्फ...

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

June 7, 2026

आगरा। गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने और देशभर में पूर्ण गोवंश वध बंदी लागू करने की मांग को लेकर...

श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान बने ध्रुव जुरैल

श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान बने ध्रुव जुरैल

June 7, 2026

आगरा। श्रीलंका दौरे पर होने वाले  टेस्ट मैचों के लिए बीसीसीआई ने इंडिया-ए टीम घोषित कर दी है। शहर के...

Next Post
इमरान खान के दो और मंत्रियों का इस्तीफा, प्रधानमंत्री इमरान भी जल्द छोड़ सकते हैं कुर्सी

संसद भंग मामले में पाक सुप्रीम कोर्ट में फिर टली सुनवाई, अब कल फैसला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दिल्ली निवासी व्यक्ति का अज्ञात में किया संस्कार, परिजन बोले हत्या की गई

दिल्ली निवासी व्यक्ति का अज्ञात में किया संस्कार, परिजन बोले हत्या की गई

January 29, 2023
पासपोर्ट की जांच के नाम पर कॉन्स्टेबल ने लिए 500 रुपये, निलंबित

पासपोर्ट की जांच के नाम पर कॉन्स्टेबल ने लिए 500 रुपये, निलंबित

July 20, 2022
भारत-अमेरिका का शाहबाज शरीफ को सख्त संदेश, आतंकवाद के खिलाफ ऐक्शन ले पाकिस्तान

भारत-अमेरिका का शाहबाज शरीफ को सख्त संदेश, आतंकवाद के खिलाफ ऐक्शन ले पाकिस्तान

April 12, 2022
राजस्व विभाग की टीम राजा मंडी मार्केट में पैमाइश करने पहुंची, मची खलबली

राजस्व विभाग की टीम राजा मंडी मार्केट में पैमाइश करने पहुंची, मची खलबली

February 10, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नेता के इशारे पर ताजगंज थाना पुलिस पर पीटने के आरोप
  • यमुना नदी पर जुलाई के पहले सप्ताह से आनंदी भैरों-गिजौली पुल का निर्माण शुरू होगा
  • महिला परिचालक ने टेढ़ी बगिया चौकी पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप
  • किरावली तहसील में लेखपाल द्वारा फरियादी को पीटने का वीडियो वायरल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.