• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पीएम मोदी ने तंजानिया के बहन-भाई से देश को रूबरू कराया

पीएम मोदी ने तंजानिया के बहन-भाई से देश को रूबरू कराया

February 27, 2022
in Cultural, Entertainment, National, News, Politics, World

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मन की बात संबोधन में तंजानिया के रहने वाले भाई-बहन किली और नीमा पॉल का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर हमारा राष्ट्रगान जन गण मन गाते हुए इन दोनों का वीडियो खूब वायरल हुआ था। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं इस अद्भुत क्रिएटिविटी के लिए इन दोनों भाई-बहन किली और नीमा की बहुत सराहना करता हूं।
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि भारतीय संस्कृति और अपनी धरोहर की बात करते हुए मैं आज आपको दो लोगों से मिलवाना चाहता हूं। इन दिनों इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर तंजानिया के दो भाई-बहन किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल बहुत चर्चा में हैं। पीएम ने कहा कि मुझे पक्का भरोसा है कि आपने भी उनके बारे में जरूर सुना होगा। उनके अंदर भारतीय संगीत को लेकर एक जुनून है, एक दीवानगी है और इसी वजह से वह काफी लोकप्रिय भी हैं। लिप-सिंक के उनके तरीके से पता चलता है कि इसके लिए वे कितनी ज्यादा मेहनत करते हैं। किली और नीमा पॉल बॉलीवुड के मशहूर हिंदी गानों को गुनगुनाकर (लिप सिंकिग) कर वीडियो बनाते हैं। इन दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। किली पॉल के सोशल मीडिया पर 26 लाख फॉलोअर्स है। उनकी बहन नीमा को भी दो लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। अपने प्रोफाइल में ये खुद को डांसर और कंटेंट क्रिएटर बताते हैं। किली पिछले साल फिल्म शेरशाह के राता लंबिया सॉन्ग पर लिप सिंकिग कर चर्चा में आए थे। कुछ दिन पहले इन्होंने लता मंगेशकर के गाने पर लिंप सिंक कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। दोनों भाई बहनों को हाल ही में तंजानिया में हाई कमीशन ऑफ इंडिया की तरफ से सम्मानित किया गया था। हाईकमीशन के राजनयिक बिनय प्रधान ने तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। सम्मान के बाद किली पॉल ने इस सम्मान के लिए भारतीय हाईकमीशन का शुक्रिया भी अदा किया था।

Previous Post

यूक्रेन पर कब्जे में देरी से पुतिन नाराज, जंग में प्रतिदिन खर्च हो रहे 20 अरब डॉलर

Next Post

भारतीयों में मोटापा बढ़ने से नीति आयोग चिंतित, अधिक चीनी, नमक व वसा वाले उत्पादों पर बढ़ सकता है टैक्स

Related Posts

आगरा में इस दिवाली दो करोड़ ज्यादा की शराब पी गई, पुराने रिकॉर्ड टूटे

आगरा में इस दिवाली दो करोड़ ज्यादा की शराब पी गई, पुराने रिकॉर्ड टूटे

November 9, 2026

आगरा। ताज नगरी में शराब के शौकीनों ने इस दिवाली पर पुराने शराब बिक्री के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया...

अन्नकूट के लिए बाजार में 100 से ज्यादा सब्जियां, खरीदने को जुटी भीड़

अन्नकूट के लिए बाजार में 100 से ज्यादा सब्जियां, खरीदने को जुटी भीड़

November 9, 2026

आगरा। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली...

मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला थानाध्यक्ष न्यू आगरा से मिलने पहुंचा बोला हैप्पी दिवाली, वीडियो वायरल

मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला थानाध्यक्ष न्यू आगरा से मिलने पहुंचा बोला हैप्पी दिवाली, वीडियो वायरल

November 8, 2026

आगरा। गोरखनाथ मठ को उड़ाने की धमकी देने वाला बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर थानाध्यक्ष न्यू आगरा को मिठाई देने के...

दिवाली की आतिशबाजी से खराब हुई आगरा की आबोहवा

दिवाली की आतिशबाजी से खराब हुई आगरा की आबोहवा

November 8, 2026

आगरा। दीपावली पर आतिशबाजी का असर आगरा की आबोहवा पर साफ दिखाई दे रहा है। आज रात के ताजा आंकड़े की...

दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी

दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी

November 7, 2026

आगरा। दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली तक यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलेंगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी...

जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा

जिम ट्रेनर ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी युवती से धोखे से कोर्ट मैरिज कर ली, मुकदमा

November 7, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर ने शादीशुदा होते हुए अपनी पत्नी को मृत बता दिया और...

Next Post
भारतीयों में मोटापा बढ़ने से नीति आयोग चिंतित, अधिक चीनी, नमक व वसा वाले उत्पादों पर बढ़ सकता है टैक्स

भारतीयों में मोटापा बढ़ने से नीति आयोग चिंतित, अधिक चीनी, नमक व वसा वाले उत्पादों पर बढ़ सकता है टैक्स

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नंबर बढ़वाने के लिए भी पैसे लेता था देवेंद्र पुलिस पूछताछ में आया सामने

नंबर बढ़वाने के लिए भी पैसे लेता था देवेंद्र पुलिस पूछताछ में आया सामने

August 29, 2022
पालीवाल पार्क में युवक की हत्या, चेहरे को पत्थर से कुचल दिया

पालीवाल पार्क में युवक की हत्या, चेहरे को पत्थर से कुचल दिया

May 17, 2026

आज कोरोना का बड़ा बम फूटा 169 लोग संक्रमित निकले

January 7, 2022
बाराती बन 20 लाख के आभूषण लेकर फरार

बाराती बन 20 लाख के आभूषण लेकर फरार

May 10, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में दबंगों का फिर से आतंक, अंधाधुंध फायरिंग कर फैलाई दहशत
  • वक्फ की जमीन के कथित सौदे में अदालत ने सख्त रुख अपनाया
  • आगरा में छह लाख मतदाता कम हुए, साथ ही 83 बूथ भी
  • आगरा में इस दिवाली दो करोड़ ज्यादा की शराब पी गई, पुराने रिकॉर्ड टूटे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.