• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस आयुक्त ने एक ही दिन में दो थानों का निरीक्षण कर मचाई खलबली

पुलिस आयुक्त ने एक ही दिन में दो थानों का निरीक्षण कर मचाई खलबली

हरीपर्वत और सिकंदरा थाने में पहुंचे, एसपी सिटी कार्यालय का भी किया निरीक्षण

November 30, 2022
in Agra, News, Police

आगरा। पुलिस आयुक्त ने बुधवार शाम को दो थानों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वह एसपी सिटी कार्यालय में भी पहुंचे, उन्होंने यह भी देखा कि डीसीपी की नियुक्ति होने के बाद उनका ऑफिस कहां-कहां पर सही रहेगा। पुलिस आयुक्त को थानों का निरीक्षण करता देख सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थानों को व्यवस्थित करने में लगे हुए हैं।

पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह बुधवार शाम को हरीपर्वत थाने पहुंचे। यहां पर कंप्यूटर कक्ष और अन्य कार्यालयों का निरीक्षण करने के बाद वह एसपी सिटी कार्यालय में पहुंचे। यहां पर निर्माण कार्य चल रहा था इसके बाद वे सिकंदरा थाने में पहुंचे।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय, थाना हरीपर्वत एवं थाना सिकन्दरा के इन्फ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण व मुआयना किया गया। थानों के कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, रजिस्टर का रखरखाव, भोजनालय सहित परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण करते हुए कार्यालयों के विस्तारीकरण, अभिलेखों का रखरखाब आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को प्रपोजल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।  

इधर DLA से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में ही बैठेंगे। अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी के लिए कलेक्ट्रेट में ऑफिस बनाने की योजना है। पुलिस आयुक्त ने यह भी कहा कि महिला संबंधी अपराधों को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा। इसके लिए एक सेल अलग से गठित किया जाएगा। इसमें एक लेडी ऑफिसर को भी रखा जाएगा। यह सेल थानों में महिला संबंधी आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग करेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक रेंज स्तर पर साइबर  थाना होता था। अब यहां कमिश्नरेट सिस्टम लागू हो गया है। इसलिए यहां पर भी एक साइबर थाना बनेगा। पुलिस आयुक्त ने यह भी कहा कि सभी एसीपी और डीसीपी कार्यालयों में कोर्ट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर कार्यालय के लिए भी जमीन चिन्हित की जाएगी। आज उन्होंने सभी थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग करने की भी बात कही।

इधर पुलिस आयुक्त जब अपने ऑफिस में गए थे, तब उनसे एक युवती फरियादी के रूप में मिली। युवती ने बताया कि वह प्रयागराज की रहने वाली है। सैंया थाना क्षेत्र के एक युवक ने शादी का वायदा किया था। शादी का वायदा कर उसके साथ में शारीरिक संबंध बना लिए और अब उसे अपनाने से मना कर रहा है। उल्टा उसके खिलाफ चौथ वसूली और अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस आयुक्त ने मामले में  रिपोर्ट मांगी है।

हरीपर्वत थाने का निरीक्षण करते हुए पुलिस आयुक्त डॉ.प्रीतिंदर सिंह।साथ में हैं एसपी सिटी विकास कुमार और इंस्पेक्टर अरविंद कुमार।
Previous Post

कर्जा चुकाने के लिए स्कूल संचालक के घर में कारपेंटर ने की थी चोरी

Next Post

स्फीहा और डीईआई के द्वारा लगवाए जा रहे शिविर में सैकड़ों आदिवासी हो रहे लाभान्वित

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

Next Post
स्फीहा और डीईआई के द्वारा लगवाए जा रहे शिविर में सैकड़ों आदिवासी हो रहे लाभान्वित

स्फीहा और डीईआई के द्वारा लगवाए जा रहे शिविर में सैकड़ों आदिवासी हो रहे लाभान्वित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज

महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज

June 11, 2026
मीट एट आगरा : 2000 करोड़ के संभावित कारोबार की रखी आधारशिला

मीट एट आगरा : 2000 करोड़ के संभावित कारोबार की रखी आधारशिला

October 29, 2023
गैस एजेंसी के मैनेजर से नोटों से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश

गैस एजेंसी के मैनेजर से नोटों से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश

June 1, 2022
मानसिक आरोग्यशाला ने उपचार के लिए बच्चे को नहीं किया भर्ती, मां ने बच्चे को जंजीर से बांधा

मानसिक आरोग्यशाला ने उपचार के लिए बच्चे को नहीं किया भर्ती, मां ने बच्चे को जंजीर से बांधा

June 2, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.