• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा कॉलेज प्राचार्य पर पूर्व प्राचार्य का फर्जी तरीके से नौकरी लेने का आरोप, प्राचार्य गौतम बोले- आरोप फर्जी

आगरा कॉलेज प्राचार्य पर पूर्व प्राचार्य का फर्जी तरीके से नौकरी लेने का आरोप, प्राचार्य गौतम बोले- आरोप फर्जी

पूर्व प्राचार्य अनुराग शुक्ला के खिलाफ भी दर्ज हुआ था मुकदमा, चयन हुआ था निरस्त, उन्होंने वर्तमान प्राचार्य पर लिखाया मुकदमा

October 2, 2025
in administration, Agra, Education

आगरा। आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला के द्वारा वर्तमान प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम पर धोखाधड़ी से नौकरी लेने के आरोप लगाए गए हैं। मामले में लोहामंडी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम का कहना है कि उनके ऊपर फर्जी आरोप लगाए गए हैं। इस बात को लेकर वह डॉक्टर अनुराग शुक्ला पर मानहानि का मुकदमा भी करेंगे।

प्रतापगढ़ के रहने वाले डॉ. अनुराग शुक्ला आगरा कॉलेज में प्राचार्य पद पर तैनात रहे हैं। फर्जी तरीके से नौकरी पाने का उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद उन्हें सेवा से निकाल भी दिया गया है। उनका चयन ही निरस्त कर दिया गया। वह हाई कोर्ट भी गए लेकिन वहां से कोई राहत नहीं मिली। इधर उन्होंने पुलिस में शिकायत की कि डॉ. सीके गौतम की नियुक्ति उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 20 के तहत हुई थी। शिकायत के अनुसार, डॉ. गौतम ने 1990 में हाथरस के सेठ पीसी बागला महाविद्यालय से अंग्रेजी में एमए तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण किया था, जिसमें उन्हें 1000 में से केवल 471 अंक मिले थे। ​आरोप है कि उस समय साक्षात्कार के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य थे, जबकि डॉ. गौतम के अंक इससे काफी कम थे। इस कमी को पूरा करने और साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने के लिए, उन्होंने कथित तौर पर 20 मई 1995 को तहसील सादाबाद, मथुरा से खुद को जाटव जाति का बताते हुए एक फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया गया और उनका चयन सामान्य वर्ग में हो गया। ​शिकायत में आगे कहा गया है कि चयन होने के बाद डॉ. गौतम ने अपने एमए के अंकों को संशोधित कर 1000 में से 572 अंक दर्शाने वाली एक कूटरचित अंकतालिका बनवा ली जिससे किसी को जाति प्रमाण पत्र के सहारे साक्षात्कार तक पहुंचने की बात का पता न चले। 

पूर्व  प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला के ऊपर कूटरचित दस्तावेज लगाकर नौकरी लेने का मामला सामने आया था। उन्हें प्राचार्य पद से भी हटा दिया गया था। बाद में उनका चयन भी निरस्त कर दिया गया। पद से हटने के बाद वह उल्टे सीधे आरोप लगा रहे हैं। मैंने कोई भी जाति का फर्जी प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है। मेरी नियुक्ति भी सही तरीके से हुई है। एसटीएफ भी मेरी नियुक्ति की जांच कर चुकी है जिसमें उसे कोई भी गलत दस्तावेज नहीं मिला। डॉ. अनुराग शुक्ला ने मुझ पर जो मिथ्या आरोप लगाए हैं उसे लेकर उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। उनके इन आरोपों से मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। मैं कॉलेज को ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूं और करता रहूंगा।

प्रोफेसर सीके गौतम, प्राचार्य आगरा कॉलेज

 

Previous Post

कल दशहरा पर शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Next Post

खेरागढ़ में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा सात युवक डूबे

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
खेरागढ़ में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा सात युवक डूबे

खेरागढ़ में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा सात युवक डूबे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

धूल भरी आंधी से कई जगह बिजली आपूर्ति ठप, कई पेड़ गिरे

धूल भरी आंधी से कई जगह बिजली आपूर्ति ठप, कई पेड़ गिरे

May 14, 2023
जमीन कांड:  फरार इनामी बिल्डर, उसके बेटे को पकड़ने में 17 दिन बाद भी लगी है पुलिस

जमीन कांड: फरार इनामी बिल्डर, उसके बेटे को पकड़ने में 17 दिन बाद भी लगी है पुलिस

January 23, 2024
अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं

July 12, 2023
सांसद और सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

सांसद और सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

June 25, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.