• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
महिला का अपहरण करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

महिला का अपहरण करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

एक बदमाश के पैर में लगी गोली, महिला का अपहरण कर उसकी बेटी से मांगी थी 50 लाख की फिरौती

March 23, 2023
in Agra, Crime, Police

आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र से सोमवार को तीन बदमाशों ने एक महिला का अपहरण कर उसकी बेटी से फोन कर 50 लाख की फिरौती मांगी थी। महिला गाड़ी में से निकल कर अपनी जान बचाकर भागी थी। बदमाशों से थाना पुलिस की गुरुवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दो साथी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

एक महिला जलकल विभाग में नौकरी करती है। महिला रॉयल पब्लिक के पास स्थित जलकल विभाग के ऑफिस में कार्यरत है। महिला की दो टिर्री भी चलती हैं। 20 मार्च को महिला के पास एक व्यक्ति का फोन आया कि आपके  ड्राइवर का एक्सीडेंट हो गया है। वह घायल है।  महिला जैसे ही अपने ऑफिस से बाहर निकली। ऑफिस के बाहर एक गाड़ी खड़ी हुई थी, उसमें बैठे व्यक्ति ने कहा कि आपका ड्राइवर कहां पर है हमें पता है। गाड़ी में बैठ जाइए। हम आपको अपने साथ ले चलते हैं। महिला के गाड़ी में बैठते ही उन्होंने महिला की कनपटी पर तमंचा रख दिया और कहा कि अपनी बेटी का मोबाइल नंबर दो। इसके बाद उनकी बेटी के नंबर पर फोन कर कहा कि अगर अपनी मां की जान बचानी है तो 50 लाख रुपए की फिरौती दे दो। इसके बाद वह महिला को गाड़ी में ही घुमाते रहे। कहरई के पास महिला को काफी तेज प्यास लगी, उसने बदमाशों से कहा कि उसे प्यास लगी है, पानी पिला दो। बदमाश जैसे ही गाड़ी से पानी लेने के लिए उतरे। महिला गाड़ी से उतर कर भागने लगी और शोर मचा दिया। लोगों को एकजुट होता देख बदमाश वहां से भाग गए। महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों का सुराग लगाना शुरू कर दिया। एसीपी छत्ता राकेश कुमार और इंस्पेक्टर एत्माद्दौला राजकुमार को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि बदमाश क्षेत्र में ही मौजूद हैं। जैसे ही बदमाशों को पुलिस पकड़ने गई, बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में साहिल नाम के बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसके साथी मयंक, संजीव चौधरी को भी पकड़ लिया है। मोनू अभी फरार बताया जा रहा है। अपहरण की साजिश संजीव चौधरी के कहने पर रची गई थी।

मुठभेड़ में घायल बदमाश।
Previous Post

अवैध खनन करने वाले 12 माफिया खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

Next Post

शराब की दुकान पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

Related Posts

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 20, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।  पुलिस...

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

July 20, 2026

आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ विभाग की कार्य...

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

July 19, 2026

आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद...

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

July 19, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते...

Next Post
शराब की दुकान पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

शराब की दुकान पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से:  मुख्यमंत्री

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से: मुख्यमंत्री

March 7, 2026
सिकंदरा में सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी के बेटे ने खुद को मारी गोली

सिकंदरा में सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी के बेटे ने खुद को मारी गोली

June 19, 2022
मलपुरा में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने चार घंटे तक नाबालिग को बंधक बनाकर पीटा

मलपुरा में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने चार घंटे तक नाबालिग को बंधक बनाकर पीटा

June 21, 2024
आईटीएचएम में बनाई जायेगी 100 किलो की बेड़ई और 10 किलो का  पेठा

आईटीएचएम में बनाई जायेगी 100 किलो की बेड़ई और 10 किलो का पेठा

January 13, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई
  • फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार
  • जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.