आगरा। ताजनगरी के युवराज और अविरल का उत्तर प्रदेश अंडर 14 फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। दोनों ही डीपीएस में पढ़ाई कर रहे हैं।
शास्त्रीपुरम स्थित डीपीएस के कोच अक्षय सिंह ने बताया कि दोनों ही छात्र बहुत शानदार खिलाड़ी हैं। उनकी मेहनत रंग लाई है। दोनों ही छात्र कक्षा 8 में पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों छात्र के चयनित होने पर फुटबॉल एसोसिएशन आगरा रीजन हेड बिल्लू चौहान और उत्तर प्रदेश अंडर 14 फुटबॉल टीम कोच राजीव रंजन ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। टीम 14 से 18 सितंबर तक बेंगलुरु में लीग मैच खेलेगी।











