• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बालिका से दुष्कर्म का आरोपी तो पकड़ लिया लेकिन पुलिसिया सिस्टम के भरोसे का क्या?

बालिका से दुष्कर्म का आरोपी तो पकड़ लिया लेकिन पुलिसिया सिस्टम के भरोसे का क्या?

12 साल की मासूम की चीखों पर सिस्टम बेहद असंवेदनशील दिखा

April 21, 2025
in Agra, Crime, News

आगरा।  खेरागढ़ थाना क्षेत्र में 12 साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी पुलिस ने 48 घंटे में बेशक गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिसिया सिस्टम ने भरोसा जिस तरह खोया है क्या उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी? क्या अधिकारी इस बात पर आंखें बंद करे रहेंगे कि पांच घंटे तक बालिका और उसके लाचार पिता को मेडिकल के लिए थाने में बैठाया गया। मेडिकल के लिए अपना वाहन लाने के लिए कहा गया। 

एक गांव में गुरुवार रात को 12 वर्षीय बालिका अपने छोटे भाई बहनों के साथ घर में सो रही थी। रात डेढ़ बजे घर में सोती 12 वर्षीय बालिका को गांव में रहने वाला ओमवीर लोदी उठाकर ले गया। घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर एक देवस्थान के पास ले जाकर आरोपित ने बालिका से दुष्कर्म किया। वह सीसीटीवी में भी कैद हो गया।

घटना के बाद खेरागढ़ पुलिस का पुराना पुलिसिया ढर्रा शुरू हो गया। पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए थाने ने खुद गाड़ी नहीं दी, बल्कि पिता से खुद वाहन मंगवाने को कहा गया। पुलिस ने यह रवैया उस पीड़िता के पिता को दिखाया जो बेहद गरीब है। मेडिकल के नाम पर इस मासूम और उसके टूटे पिता को थाने में पांच घंटे तक बिठाया गया।  पिता से किराए की गाड़ी मंगाकर पुलिस बालिका को लेकर मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंची तो वहां भी तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। फिर भी मेडिकल नहीं हो सका और अगले दिन आने के लिए कह दिया गया। यह स्थिति तब दिखी जब हाल ही में स्थानांतरित हुए पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र् गौड़ ने पुलिस को शिष्टाचार का निरंतर पाठ पढ़ाया था।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले आवास में 4 साल से बिजली नहीं

पीड़िता के पिता को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक घर मिला है, लेकिन उसमें बिजली कनेक्शन नहीं है। गर्मी और अंधेरे की वजह से परिवार घर के बाहर सोने को मजबूर था। और उसी अंधेरे ने उनकी बेटी को निगल लिया। ये सवाल सिर्फ बिजली विभाग से नहीं है। ये सवाल प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन से भी है। उस विभाग से भी है, जिसने घर तो बनाया पर बिजली का कनेक्शन नहीं दिया। सांसद राजकुमार चाहर पूरे सिस्टम पर नाराज हुए हैं। पुलिस विभाग, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग के उन्होंने पेंच कसे हैं।

आरोपी चाट की ठेल लगाता था, नशे का आदी है

डीसीपी पश्चिम अतुल शर्मा ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम ओमवीर सिंह है। वह बालिका को नींद में उठा ले गया था। गांव के बाहर देवस्थान के पास उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया था। वह चाट की ठेल लगाता था और नशे का आदी है।

Previous Post

एत्मादपुर के गढ़ी रामी में जुआ खेलने की मना करने पर दलितों ने की हाथापाई, ठाकुरों ने कर दी फायरिंग

Next Post

कोषागार कार्यालय में सहायक लेखाकार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Related Posts

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

Next Post
कोषागार कार्यालय में सहायक लेखाकार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

कोषागार कार्यालय में सहायक लेखाकार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कोरियर कंपनी से 15 लाख रुपये चोरी करने के आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

कोरियर कंपनी से 15 लाख रुपये चोरी करने के आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

September 28, 2025
भारतीयों में मोटापा बढ़ने से नीति आयोग चिंतित, अधिक चीनी, नमक व वसा वाले उत्पादों पर बढ़ सकता है टैक्स

भारतीयों में मोटापा बढ़ने से नीति आयोग चिंतित, अधिक चीनी, नमक व वसा वाले उत्पादों पर बढ़ सकता है टैक्स

February 27, 2022
माता सीता का सुसज्जित मंगल डोला झूमते हुए निकला

माता सीता का सुसज्जित मंगल डोला झूमते हुए निकला

September 17, 2025
आगरा कॉलेज में कई कोर्स की मौखिक परीक्षा की तिथि जारी

आगरा कॉलेज में कई कोर्स की मौखिक परीक्षा की तिथि जारी

September 9, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.