• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पाकिस्तान में हो सकता है बड़ा उलटफेर, इमरान बदल सकते हैं आर्मी चीफ या जनरल बाजवा कर सकते हैं तख्तापलट

पाकिस्तान में हो सकता है बड़ा उलटफेर, इमरान बदल सकते हैं आर्मी चीफ या जनरल बाजवा कर सकते हैं तख्तापलट

March 21, 2022
in News, World

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में है। इमरान सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध देखा जा रहा है। इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है और शुक्रवार को नेशनल असेंबली का सत्र बुलाया गया है। इस पर वोटिंग भी हो सकती है। 2018 में प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद से इमरान की यह सबसे कठिन राजनीतिक परीक्षा मानी जा रही है। एक तरफ राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इमरान खान अपनी कुर्सी बचाने के लिए नए आर्मी चीफ की नियुक्ति कर सकते हैं। इस संभावित फैसले की आहट मिलने पर उनके अपने ही विरोध में खड़े हो गए हैं। उधर, खबर है कि इमरान पर पीएम की कुर्सी छोड़ने का भारी दबाव है। सेना और आईएसआई ने भी उन्हें अगले कुछ दिनों में पद छोड़ने की डेडलाइन दे दी है। हालांकि पाकिस्तान में अंदरखाने चर्चा हो रही है कि इमरान खान कुछ वैसा ही कर सकते हैं, जैसे राष्ट्रपति जुल्फिकार भुट्टो ने कार्यवाहक सेना प्रमुख और एयरफोर्स चीफ को 1972 में बर्खास्त कर दिया था। लेकिन हालात इतने आसान नहीं हैं। जनरल बाजवा के समर्थन में पूरी सेना एकजुट है और पाकिस्तान के नेता भी साथ दिख रहे हैं। ऐसे में जनरल बाजवा तख्तापलट की सीमा तक जा सकते हैं।

दरअसल, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के 100 सांसदों ने इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया है। आरोप लगाया गया है कि इमरान सरकार की नीतियां देश में आर्थिक संकट और महंगई का आसमान छूने के लिए जिम्मेदार हैं। आर्थिक संकट के चलते देश में राजनीतिक संकट गहरा गया है। सेना को लगता है कि ऐसे हालात में इमरान खान का इस्तीफा देना ही ठीक रहेगा। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के ही एक नेता ने इमरान को चेतावनी देते हुए संकेत दिया है कि देश में नए आर्मी चीफ की नियुक्ति होने वाली है। इमरान सरकार से बेहद नाराज डॉ. आमिर लियाकत हुसैन ने आगाह किया है कि अगर वह (इमरान) नए आर्मी चीफ की नियुक्ति करने का फैसला करते हैं तो पूरे देश में जोरदार विरोध भड़क सकता है। लियाकत कहते हैं कि उनके पास ऐसी खबरें आ रही हैं कि इमरान खान नए आर्मी चीफ को नियुक्त करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भारी नुकसानदेह कदम साबित होगा और वह इस तरह के किसी भी कदम के खिलाफ सबसे मजबूत आवाज होंगे।
पाकिस्तान और सेना के बीच सत्ता या सत्ता की बागडोर अपने हाथों में रखने को लेकर टकराव नया नहीं है। फिलहाल पाक फौज इस बात से भड़की हुई है कि इमरान खान ने दूसरों के मुद्दों में बेवजह टांग लड़ाई। देश में महंगाई रेकॉर्ड तोड़ रही और इमरान यूक्रेन संकट पर बिना वजह और देश हित देखे बिना अमेरिका और यूरोपीय संघ पर हमले कर रहे हैं। जबकि अफगानिस्तान के मसले पर पाकिस्तान ने पश्चिमी देशों का समर्थन किया था। ऐसे में पाक फौज ने साफ कह दिया है कि इमरान खान ओआईसी (इस्लामिक देशों का संगठन) सम्मेलन के बाद इस्तीफा दे दें।

Previous Post

दिल्ली से दोहा जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कराची में लैंडिंग

Next Post

कांग्रेस में घमासान, माकपा के सेमिनार में शामिल हो सकते हैं शशि थरूर और थॉमस

Related Posts

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

सेंट जॉन्स कॉलेज में UPRISE- 2026 में छात्र- छात्राओं ने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर जीता दिल

August 31, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज प्रदेश सरकार की पहल पर अपराइज-2026 का आयोजन  किया गया।  यह कार्यक्रम छात्रों के लिए शार्क...

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

Next Post
कांग्रेस में घमासान, माकपा के सेमिनार में शामिल हो सकते हैं शशि थरूर और थॉमस

कांग्रेस में घमासान, माकपा के सेमिनार में शामिल हो सकते हैं शशि थरूर और थॉमस

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गांजा तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो करोड़ का गांजा बरामद

January 8, 2022
लघु उद्योग भारती ने विश्वकर्मा जयंती पर 50 श्रमजीवियों का किया सम्मान

लघु उद्योग भारती ने विश्वकर्मा जयंती पर 50 श्रमजीवियों का किया सम्मान

September 17, 2022
एत्मादपुर चौराहे पर बढ़ते जाम और यातायात अव्यवस्था को लेकर मंत्री गडकरी गंभीर

एत्मादपुर चौराहे पर बढ़ते जाम और यातायात अव्यवस्था को लेकर मंत्री गडकरी गंभीर

December 6, 2025
प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए फिरौती मांगने वाले प्रेमी को पुलिस ने पकड़ा

प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए फिरौती मांगने वाले प्रेमी को पुलिस ने पकड़ा

December 17, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.