• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गौशाला में गायों की मौत होने पर उनका पोस्टमार्टम कराने और ससम्मान अंतिम संस्कार कराने के निर्देश

गौशाला में गायों की मौत होने पर उनका पोस्टमार्टम कराने और ससम्मान अंतिम संस्कार कराने के निर्देश

गुरुवार को आगरा में आए पशुधन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिए निर्देश

June 29, 2023
in administration, Agra, Cultural, News, Politics

आगरा। प्रदेश सरकार के पशुधन और दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निराश्रित गौवंश को आश्रय स्थल तक पहुंचाया जाए। गोशालाओं में चारा, पानी और साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था की जाए। गौशाला में गायों की मौत होने पर उनका पोस्टमार्टम कराने और ससम्मान अंतिम संस्कार कराने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गौशालाओं के प्रति समाज में जागरूकता अभियान चलाया जाए। एक भी गौवंश सड़क पर घूमता न मिले। हर ग्राम पंचायत में डीसी मनरेगा, छोटी गौशाला की स्थापना कराएं। जिलापंचायत राज अधिकारी ग्रामप्रधानों के सहयोग से उन्हें संचालित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ग्राम प्रधानों के माध्यम से ऐसे पशुपालकों को चिन्हित करें जो दूध लेकर पशुओं को निराश्रित छोड़ देते हैं तथा उन पर जुर्माना लगाया जाए।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य पूछे जाने पर वह संतुष्टिजनक जवाब नही दे सके। कार्यालय में एक डिप्टी सीबीओ की तैनाती पर भी मंत्री ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहाकि योग्य डॉक्टर को कार्यालय में कार्य कराना ठीक नहीं है। उन्हें फील्ड में तैनात किया जाए।
नगर निगम द्वारा बताया गया कि निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए 7 कैटल कैचर टीम लगी हैं, जो तीन शिफ्ट में लगातार कार्य कर रही है। पशुपालकों पर पशुओं को खुले में छोड़ने पर 12 लाख पेनाल्टी लगाई गई है।
पशुधन मंत्री ने बताया कि अगले 5 वर्ष में 1000 करोड़ के निवेश से गांव में दुग्ध विक्रय की सुविधा, प्रत्येक ब्लॉक पर नई दुग्ध सहकारी समिति का गठन किया जाएगा। छोटे और मध्यम स्तर के किसानों के लिए 25 देशी गायों के पालन के लिए अत्याधुनिक गौवंशीय डेयरी फार्म योजना, स्वदेशी गौ संवर्धन योजना पर विचार किया जा रहा है।
उन्होंने कहाकि आज योगी राज में अपराधी भयभीत हैं उनका स्थान जेल है, पूर्व की सरकार में अपराधी थानों में कुर्सी डालकर बैठा करते थे। सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत पर बिना किसी जाति, वर्ग, धर्म के आधार पर भेदभाव के कार्य कर रही है।

Previous Post

ताजनगरी में तेज बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव

Next Post

शमसाबाद पुलिस ने पकड़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

September 17, 2026

आगरा। अछनेरा थाने में लगातार चोरियां होने पर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए...

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

Next Post
शमसाबाद पुलिस ने पकड़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

शमसाबाद पुलिस ने पकड़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मैंने पुलिस से पंगा लेने की भूल की, कोई पुलिस के खिलाफ नहीं बोलना, बहुत परेशान करते हैं..

मैंने पुलिस से पंगा लेने की भूल की, कोई पुलिस के खिलाफ नहीं बोलना, बहुत परेशान करते हैं..

June 25, 2024
ग्वालियर हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

ग्वालियर हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

January 5, 2026
दो बार पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ, 29 मुकदमे दर्ज हैं फिर भी नहीं छोड़ा चोरी करना

दो बार पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ, 29 मुकदमे दर्ज हैं फिर भी नहीं छोड़ा चोरी करना

December 20, 2025
वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका ने की प्रेमी की धुनाई

वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका ने की प्रेमी की धुनाई

February 14, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप
  • सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.