• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हादसा-10: आवास नहीं मिलने पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

हादसा-10: आवास नहीं मिलने पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

पथौली पर 6 परिवारों को आवास दिलाए जाने की की जा रही व्यवस्था

January 28, 2023
in accident, administration, Agra, Development, disaster

आगरा। सिटी स्टेशन रोड पर बेसमेंट की खुदाई की वजह से जो छह मकान गिर गए हैं, उनमें रहने वाले लोगों के लिए अभी तक आवास नहीं मिलने से वह आक्रोशित हैं। शनिवार को उन्होंने और अन्य लोगों ने मिलकर सिटी स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। इसके साथ ही वह धरने पर बैठ गए। प्रशासन अधिकारियों द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनके लिए आवास की व्यवस्था की जा रही है।

गुरुवार सुबह सिटी स्टेशन रोड पर बेसमेंट की खुदाई की वजह से छह मकान ढह गए थे। इसमें एक 4 साल की बच्ची की मृत्यु भी हो गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सुबह से लेकर रात तक धरना दिया। संयोजक कपिल वाजपेई का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ 302 और 307 जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि एक मंत्री के द्वारा आरोपियों की मदद की जा रही है। इधर आवास नहीं मिलने के कारण लोगों ने जाम भी लगा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे कहा कि पथौली पर उनके आवास की व्यवस्था की गई है। जल्दी ही उन्हें वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। इधर जो 40 आवास प्रशासन की ओर से चयनित किए गए थे उनमें रहने वाले 70 लोग शेल्टर होम में रुकने के लिए चले गए हैं। वहीं बचे लोग अपने रिश्तेदारों और मिलने जुलने वालों के यहां चले गए हैं। शेल्टर होम में प्रशासन द्वारा रुकने वाले लोगों के लिए खाने पीने की पूरी व्यवस्था की गई है।इधर एसडीआरएफ की टीम के द्वारा लोगों का फंसा हुआ सामान घरों से बाहर निकाल दिया गया है।

धरने पर बैठे हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
Previous Post

आगरा कॉलेज में छात्र के सिर पर गिरा प्लास्टर

Next Post

गैंगस्टर का वांछित आरोपी इरादत नगर थाना पुलिस ने पकड़ा

Related Posts

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री...

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

October 4, 2026

आगरा। कमला नगर थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को...

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

October 4, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में दबंगई करने के लिए मशहूर रामवीर सिसोदिया उनके भाई और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं...

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

October 4, 2026

आगरा।  फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर है। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 12 अक्टूबर को...

Next Post
गैंगस्टर का वांछित आरोपी इरादत नगर थाना पुलिस ने पकड़ा

गैंगस्टर का वांछित आरोपी इरादत नगर थाना पुलिस ने पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्मादपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली

एत्मादपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली

November 6, 2023
कार चालक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

कार चालक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

April 3, 2022
सांसद रामशंकर कठेरिया को दो साल के कारावास और 50 हजार के जुर्माने की सजा

सांसद रामशंकर कठेरिया को दो साल के कारावास और 50 हजार के जुर्माने की सजा

August 5, 2023
बहन की धारदार हथियार से हत्या कर शव को बोरे में रखकर कूड़े के ढेर में फेंका

बहन की धारदार हथियार से हत्या कर शव को बोरे में रखकर कूड़े के ढेर में फेंका

March 3, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया
  • डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली
  • सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय
  • एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.