आगरा। शीतलहर के चलते जिलाधिकारी के द्वारा कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में 30 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। 31 दिसंबर को रविवार है।
डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने गुरुवार को छुट्टी बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शीतलहर के कारण जिले के कक्षा 12वीं तक के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक, परिषदीय व सभी बोर्ड के स्कूलों में 29 और 30 दिसंबर का अवकाश घोषित किया गया है। आदेश सभी स्कूल पर अनिवार्य रूप से मान्य होगा। स्कूलों में गुरुवार से रविवार तक लगातार चार दिन का अवकाश होने से विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए हैं।











