फिरोजाबाद। जिले के शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा सरकार की नीतियों का बखान किया। अमित शाह ने कहा कि भाजपा गरीब और मजदूरों का कल्याण करना चाहती है, जबकि सपा संपत्ति इकट्ठा करने के साथ परिवारवाद की राजनीति करती है।
उन्होंने कहा अखिलेश सरकार में उनके परिवार के ही 45 लोग मंत्री और विभिन्न पदों पर थे, उन्होंने कहा कि पिछले दो चरण में सपा साफ हो गई है । भाजपा 300 से अधिक सीटों के साथ प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
कल मुख्यमंत्री आगरा में
आगरा। कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, टाटा ग्राउंड सहित...











