• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
खंदौली कोचिंग के बाहर छात्र ने शिक्षक को तमंचे से मारी गोली

लॉरेंस विश्नोई के वीडियो से प्रभावित होकर शिक्षक को मारी थी गोली

पुलिस की गिरफ्त में आते ही दोनों की हेकड़ी निकल गई

October 6, 2023
in Agra, Crime, News

आगरा। खंदौली में शिक्षक को गोली मारने वाले दोनों छात्रों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आते ही दोनों की हेकड़ी निकल गई। दोनों पुलिस के सामने हाथ जोड़कर रोने लगे। मीडिया के सामने कहा- हम लॉरेंस विश्नोई के वीडियो देखकर उससे प्रभावित हो गए थे। दहशत फैलाने के लिए कई वीडियो बनाए। हमसे गलती हो गई। हमें माफ कर दो, हमें जल्दी रिहा करो।

खंदौली के मलूपुर में रहने वाले सुमित रामस्वरूप स्कूल में शिक्षक हैं। स्कूल के बाद वह खंदौली में ही अपनी कोचिंग चलाते हैं। सुमित ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वो बच्चों को पढ़ा रहे थे। इस बीच, एक बाइक से उनसे पहले पढ़ चुके छात्र आए। एक ने आवाज देकर बाहर बुलाया। वह जैसे ही बाहर पहुंचे तो एक छात्र तमंचा लेकर खड़ा था। दूसरे छात्र ने उससे तमंचा लिया और फायर कर दिया। गोली मेरे पैर को छूती हुई निकल गई। इसके बाद दोनों भाग गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शिक्षक ने पुलिस को  बताया कि दोनों छात्र दो साल पहले उनसे पढ़ते थे। उनकी कोई रंजिश नहीं है। न ही कोई विवाद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि शिक्षक सुमित के छोटे भाई से दोनों आरोपियों का कोई विवाद हो गया था। ऐसे में उन्होंने उसके बडे़ भाई पर फायर कर दिया है। दोनों आरोपियों ने गोली मारने के बाद खुशी मानते हुए एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में वो गैंग ऑफ वासेपुर का डायलाग बोल रहे हैं। 

एक आरोपी कह रहा है कि ऐ सुच्चा कैसे गोली लगी। टांय… कैसे गिर गया..धांय। फिर वो गैंग आफ वासेपुर का डायलाग मारते हैं कि फैजल कहते हैं मुझे फैजल। फैजल ऐसे ही नाम नहीं रखा। फिर दूसरा कहता है कि मुझे सुच्चा द गैंगस्टर कहते हैं। फिर छह महीने बाद तेरी ऐसी-तैसी करूंगा। तेरी टांग छलनी करूंगा। 40 गोली मारनी है। अभी तो एक गोली मारी है। 39 गोली और मारनी है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद दोनों आरोपी रोने लगे। बोले- हमने दहशत फैलाने के लिए वीडियो अपलोड की थी। हम लारेंस विश्नोई बनना चाहते थे। 

Previous Post

शाहगंज पुलिस ने संदिग्ध मांस के साथ दो दबोचे

Next Post

रामलीला के दौरान सिपाही का हाईवोल्टेज ड्रामा, निलंबित

Related Posts

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

August 23, 2026

आगरा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर रविवार को आगरा आए। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर...

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

August 23, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा की टाउनशिप नर्मदापुरम और गंगापुरम के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए अब...

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

August 22, 2026

आगरा। इंस्पेक्टर साहब मैं तो बर्बाद हो गई। मेरे पैसे और आभूषण गुम हो गए। घरवाले मुझे ताना दे देकर...

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

August 22, 2026

आगरा। आरपीएफ और जीआरपी राजामंडी चौकी पुलिस द्वारा ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले शातिर तीन चोरों को...

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

August 21, 2026

आगरा। एसएन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल की इमरजेंसी के प्रथम तल पर स्थित बाल रोग वार्ड में शुक्रवार दोपहर में...

Next Post
रामलीला के दौरान सिपाही का हाईवोल्टेज ड्रामा, निलंबित

रामलीला के दौरान सिपाही का हाईवोल्टेज ड्रामा, निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

साइबर जागरूकता परीक्षा में 6 पुलिसकर्मी हुए फेल, 254 हुए पास

साइबर जागरूकता परीक्षा में 6 पुलिसकर्मी हुए फेल, 254 हुए पास

April 24, 2022
प्रदेश अपनी बेटी दीप्ति पर गर्व करता है- दीप्ति शर्मा से बोले मुख्यमंत्री

प्रदेश अपनी बेटी दीप्ति पर गर्व करता है- दीप्ति शर्मा से बोले मुख्यमंत्री

November 14, 2025
एसटीएफ कर्मी बनकर परीक्षार्थी से वसूले थे 75 हजार रुपये

एसटीएफ कर्मी बनकर परीक्षार्थी से वसूले थे 75 हजार रुपये

September 1, 2022
करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे बुद्धा पार्क की दीवार बारिश से झुकी, भ्रष्टाचार की खुली पोल !

करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे बुद्धा पार्क की दीवार बारिश से झुकी, भ्रष्टाचार की खुली पोल !

July 10, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज
  • आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात
  • ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है
  • पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.