• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कुलपति पाठक के कार्यकाल को जानने के लिए एसटीएफ पहुंची विश्वविद्यालय

कुलपति पाठक के कार्यकाल को जानने के लिए एसटीएफ पहुंची विश्वविद्यालय

कुलपति पाठक ने कितने भुगतान किए, यह सभी जानकारी जुटा रही टीम

October 31, 2022
in administration, Agra, Corruption, Crime, Education, News

आगरा। लखनऊ के इंदिरा नगर थाने में कुलपति विनय पाठक के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद एसटीएफ ने अपनी जांच में तेजी कर दी है। एसटीएफ की टीम आज विश्वविद्यालय में आई हुई है। कुलपति पाठक ने अपने कार्यकाल में कितने भुगतान किए थे। यह जानकारी टीम के द्वारा जुटाई जा रही है। कई मामले देखने के बाद टीम भी आश्चर्यचकित हो गई है। क्योंकि इनमें मानकों का कोई पालन नहीं किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एसटीएफ विश्वविद्यालय में फर्जीवाड़े की जांच कर रही है। रविवार को डिजिटेक कंपनी के प्रबंध निदेशक डेविड ने विनय पाठक और उनके खास अजय मिश्रा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। आरोप है कि विनय पाठक ने भुगतान करने के नाम पर एक करोड़ 41 लाख रुपए कमीशन के रूप में अजय मिश्रा को दिलवाए। कुलपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पूरे प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय में खलबली मची हुई है।

कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद टीम द्वारा आंबेडकर विश्वविद्यालय में उनके कार्यकाल में हुए सारे कार्यों की जानकारी ली जा रही है। टीम शिवाजी मंडप को भी देखने के लिए पहुंची है। टीम यह देखकर आश्चर्यचकित हो गई कि यह 12 करोड़ का बनना था और 23 करोड रुपए का बनाया गया है। कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने कितना भुगतान किया है। यह जानकारी टीम के द्वारा ली जा रही है। संस्कृति भवन में मंगाए गए फर्नीचर, विज्ञापन के नाम पर खर्च की गई रकम, अलीगढ़ विश्वविद्यालय से संबंध कितने कॉलेजों को मान्यता दी गई है, डिजी लॉकर के लिए अजय मिश्रा को कितने पैसे दिए गए, क्या इसमें टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई थी, स्कैन का काम करने वाले आदर्श पाठक को अब तक कितना भुगतान किया गया है आदि पत्रावली भी एसटीएफ की टीम ने मांगी हैं। सूत्रों की माने तो टीम के संज्ञान में आया है कि वर्तमान कुलपति के द्वारा शिवाजी मंडप के लिए फर्नीचर खरीदा जा रहा है। यह 23 करोड़ में शामिल है या अलग से लिया जा रहा है। टीम इस बात की भी जानकारी कर रही है। संस्कृति भवन में मंगाए गए करोड़ों रुपए के फर्नीचर के संबंध में भी टीम के द्वारा जानकारी की जा रही है। टीम कुछ पूर्व अधिकारियों के भी बारे में जानकारी जुटा रही है। टीम के संज्ञान में आया है कि कई अधिकारी मालामाल होकर गए हैं। आने वाले दिनों में इन अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

इधर आज से बीडीएस की परीक्षाएं थी। गाजियाबाद के एक कॉलेज ने अंतिम समय पर विश्वविद्यालय से परीक्षा कराने से मना कर दिया। परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर ओमप्रकाश ने बताया है कि आज की परीक्षा 10 नवंबर को कराई जाएगी। वही जिस कॉलेज ने परीक्षा कराने से मना किया था उसकी जगह पर अब दूसरा कॉलेज केंद्र बना दिया गया है।

Previous Post

कुलपति विनय पाठक के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

Next Post

थानाध्यक्ष निबोहरा ने बीच सड़क पर ट्रैक्टर चालक को मारी लात, वीडियो वायरल

Related Posts

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

Next Post
थानाध्यक्ष निबोहरा ने बीच सड़क पर ट्रैक्टर चालक को मारी लात, वीडियो वायरल

थानाध्यक्ष निबोहरा ने बीच सड़क पर ट्रैक्टर चालक को मारी लात, वीडियो वायरल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रूस ने बनाया भारतीय छात्रों को निकालने का मास्टर प्लान

रूस ने बनाया भारतीय छात्रों को निकालने का मास्टर प्लान

March 4, 2022
शाहजहां के उर्स में दूसरे दिन शुक्रवार को ताजमहल का दीदार करने को उमड़ी भीड़, अव्यवस्थाएं फैली

शाहजहां के उर्स में दूसरे दिन शुक्रवार को ताजमहल का दीदार करने को उमड़ी भीड़, अव्यवस्थाएं फैली

January 16, 2026
आज तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को किया बेहाल

आज तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को किया बेहाल

June 2, 2022
आगरा कॉलेज की एनसीसी कैडिट को महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह से किया गया सम्मानित

आगरा कॉलेज की एनसीसी कैडिट को महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह से किया गया सम्मानित

March 21, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.