आगरा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटियों को आगे बढ़ाओ के नेक उद्देश्य से हर वर्ष की भांति सामाजिक संस्था सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा शिवपुरी-बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय सभागार में शनिवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा में आगरा टॉप करने वाली बेटियों का अभिनंदन किया गया।
सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक और ट्रस्टी मनमोहन चावला, ट्रस्टी रविकांत चावला, अनु चावला, प्रिया कपूर, संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मोहिनी तिवारी, वीके अग्रवाल, पूर्व पार्षद डॉ. अशोक अग्रवाल और हरिओम गोयल ने संयुक्त रूप से आईएससी टॉपर काव्या मित्तल, सीबीएसई टॉपर खुशी अग्रवाल और यूपी बोर्ड टॉपर पूजा वर्मा व किट्टू जैन को माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह का संचालन डॉ. रागिनी मित्तल ने किया।











