• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भरूच की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, रिएक्टर के पास काम कर रहे 6 मजदूर जिंदा जले

भरूच की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, रिएक्टर के पास काम कर रहे 6 मजदूर जिंदा जले

April 11, 2022
in Crime, National, News

भरूच। गुजरात के भरूच जिले में आज केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से विस्फोट हो गया, जिसमें छह मजदूरों की मौत हो गई। घटना अहमदाबाद से करीब 235 किमी दूर दहेज इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह तीन बजे हुई। भरूच की एसपी लीना पाटिल के मुताबिक, मजदूर एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे, जिसमें अचानक विस्फोट हो गया। इससे सभी की मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

जिस वक्त आग लगी, उस वक्त ओम आर्गेनिक कंपनी में डिस्टिलेशन प्रोसेस चल रही थी। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना से मृतकों के परिजन को गहरा सदमा लगा है। आग इतनी भीषण थी कि कंपनी का सारा सामान जल कर राख हो गया। घटना की जांच पुलिस के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी कर रहा है। पुलिस कंपनी में फायर सेफ्टी उपकरण की भी जांच कर रही है कि कंपनी में वे मौजूद थे या नहीं।
पुलिस के मुताबिक ओम आर्गेनिक फैक्ट्री डेढ़ साल पहले ही शुरू हुई है। जिसमें केमिकल मिक्सिंग के कई प्लांट हैं। हादसे में मृतक के परिवार के सदस्य वसंत वसावा ने कहा कि हमें सुबह करीब चार बजे कंपनी से आग लगने के बारे में फोन आया और कहा गया कि हमारे रिश्तेदारों के शव नहीं मिले हैं। लेकिन जब हम पहुंचे, तो पता चला कि वे बॉडी ले गए थे। एक अन्य मृतक के परिवार के सदस्य गोविंद वसावा ने कहा कि उन्हें चिरागभाई का फोन आया था और कहा था कि रिएक्टर में विस्फोट के कारण कंपनी में आग लग गई थी जिसमें मेरे भाई प्रकाश की मौत हो गई है। हम यहां सुबह छह बजे से हैं। जब से आए हैं तब से गेट के पास ही खड़े हैं और अभी तक अंदर नहीं जा सके हैं । हमारे आने से पहले लाशों को ले गए।

Previous Post

बाइडन से मोदी की वार्ता से पहले अमेरिका ने दी भारत को चेतावनी

Next Post

कश्मीर फाइल्स फिल्म की तारीफ कर बाद में पलट गए शरद पवार

Related Posts

महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज

महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज

June 11, 2026

आगरा। सिकंदरा थाने में वारंटी महिला को जमीन पर गिरा गिरा कर लात घूसों बेल्टों से थर्ड डिग्री दिए जाने...

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

June 10, 2026

आगरा। कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों के नाम बेचा गया। मामले में पीड़ित की...

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

June 9, 2026

आगरा। इरदतनागर थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ पर एक होटल में महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके...

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

June 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक...

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

June 8, 2026

आगरा। छात्रा से छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपित व निलंबित फायरमैन  वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंच गया,...

आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा

आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा

June 8, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा सोमवार से...

Next Post
कश्मीर फाइल्स फिल्म की तारीफ कर बाद में पलट गए शरद पवार

कश्मीर फाइल्स फिल्म की तारीफ कर बाद में पलट गए शरद पवार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026
दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर यमुना में डूबा

दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर यमुना में डूबा

May 4, 2022
नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत

नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत

June 2, 2023
कमलानगर लूट में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले

कमलानगर लूट में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले

July 26, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त
  • महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज
  • निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
  • कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.