आगरा। ताजमहल देखने आए एक पर्यटक को एक छोटी सी गलती पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। वह हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे लेकिन किसी को दया नहीं आई।
बताया जा रहा है कि दिल्ली से एक पर्यटक ताजमहल घूमने के लिए आए थे। वह बसई चौक क्षेत्र में पहुंचे थे। यहां पर परिक्रमार्थी निकल रहे थे। बताया गया है कि पर्यटक की कार एक परिक्रमार्थी से टच हो गई। इसी बात को लेकर परिक्रमार्थी आग बबूला हो गए। उन्होंने पर्यटक को कार में से निकाल कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए पर्यटक एक पेठा स्टोर में भी घुस गए लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और लाठी डंडे से उनकी पिटाई की।











