• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सावन के तीसरे सोमवार को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन जारी

सावन के तीसरे सोमवार को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन जारी

रविवार शाम 4:00 बजे से शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन

August 18, 2023
in administration, Agra, Cultural, News, Police

आगरा। सावन के तीसरे सोमवार 21 अगस्त को कैलाश महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डाजवर्जन जारी किया है। मेले में आने वाले लोगोंकी सुरक्षा और सुविधा को लेकर आगरा महानगर में 20 अगस्त शाम चार बजे से 22 अगस्त मेला समाप्ति तक बाह्य और आन्तरिक यातायात व्यवस्था लागू की गई है। डीसीपी यातायात अरुण कुमार ने बताया कि 20 अगस्त को रात 11 बजे से महानगर आगरा में खुलने वाली नो एन्ट्री नहीं खुलेगी। नो एन्ट्री रात्रि में जारी रहेगी। मेला समाप्ति तक की अवधि में वाहनों को पूर्व से निर्गत किये गये नो एन्ट्री पास/ अनुमति पत्र निरस्त रहेंगे।

गैर जनपदों द्वारा किया जाने वाला डायवर्जन:-
1- दिल्ली से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को जनपद मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्रांतर्गत टॉउनशिप चौराहा से जनपद मथुरा पुलिस द्वारा डायवर्ट कर गोकुल बैराज से यमुना एक्सप्रेस-वे एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य को भेजा जायेगा।
2- हाथरस से आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जनपद हाथरस पुलिस द्वारा हाथरस एवं सादाबाद से डायवर्ट कर सिकन्दराराऊ अथवा मथुरा की ओर भेजा जायेगा।
बाहरी डायवर्जन:-
1. फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक ट्रेलर एवं कैन्टर इत्यादि) कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
2. मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन ( ट्रक, ट्रेलर एवं कैन्टर इत्यादि) रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर मार्ग से इनर रिंग रोड़ होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
3. एनएच. 19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास से कुबेरपुर कट यमुना एक्सप्रेस वे के मध्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
4. फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से इनर रिंग रोड होकर शमशाबाद चौराहा से इरादतनगर से सैंया होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

5. हाथरस की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन खंदौली चौराहा से मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर से एनएच 19 होकर जाएंगे।
6. जलेसर ( एटा) से आगरा मार्ग कावड़ यात्रा मार्ग होने के कारण जनपद एटा बॉर्डर (यादव बिल्डिंग मेटेरियल के पास) से समस्त भारी वाहन डायवर्ट होकर अन्य मार्गों से अपने गंतव्य को जायेंगे।
7. मुडी चौराहे से जलेसर ( एटा) मार्ग एवं टेडी बगिया मार्ग (कावड़ मार्ग) पर भारी वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। ये वाहन मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर से एन. एच. 19 होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

8. ग्वालियर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से कुबेरपुर से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
9. ग्वालियर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
10. ग्वालियर से जलेसर ( एटा) की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर से टूण्डला होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

11. जयपुर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

12. जयपुर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड से एन. एच. 19 होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
13. जयपुर से जलेसर ( एटा) की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एन.एच.19 से एत्मादपुर से टूण्डला होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

14. जयपुर से ग्वालियर एवं मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

15. फतेहाबाद से ग्वालियर जयपुर जाने वाले भारी वाहन फतेहाबाद तिराहा से शमशाबाद से इरादतनगर से सैंया होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

16. लखनऊ एक्सप्रेस-वे से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन जिन्हे ग्वालियर तथा जयपुर जाना है वे वाहन इनर रिंग रोड़ होकर शमशाबाद चौराहा से इरादतनगर से सैंया होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

17. शमसाबाद से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन शमशाबाद चौराहा से इरादतनगर से सैंया होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

18. टेड़ी बगिया तिराहा से जलेसर (एटा) जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

19. टेडी बगिया तिराहा से हाथरस जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। 20. टेड़ी बगिया तिराहा से रामबाग चौराहा के मध्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। 21. रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एन0एच0-19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास, एन.एच.19 पर कुबेरपुर कट, रामबाग चौराहा, एत्मादौला तिराहा, खन्दौली चौराहा, मुड़ी चौराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी एवं अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन महानगर आगरा में प्रवेश नहीं करेगा।
आन्तरिक डायवर्जन:-
1. सिकन्दरा सब्जी एवं फल मण्डी से गुरुद्वारा गुरु का ताल के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
2. कारगिल पेट्रोल पम्प तिराहा से सिकन्दरा तिराहा की तरफ जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
3. कैलाश मोड़ से कैलाश मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
4. भावना टॉवर तिराहा से आरओबी. होकर गुरुद्वारा गुरू का ताल की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।

5. गुरूद्वारा के सामने हाइवे एवं सर्विस रोड़ होकर सिकन्दरा की ओर जाने वाले सभी वाहनों को बैरियर लगाकर रोका जाएगा। तथा अन्य मार्गों से अपने गंतव्य को भेजा जायेगा।

6. गुरूद्वारा गुरु का ताल तिराहा से सिकन्दरा सब्जी मण्डी तक एन. एच. 19 से जुड़ने वाले सभी मार्गों से सभी प्रकार के वाहनों का एन. एच. 19 पर आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
7. आगरा से मथुरा की ओर जाने वाले हल्के वाहन गुरूद्वारा गुरू का ताल आर. ओ.बी. से भावना टॉवर से पानी की टंकी तिराहा से करकुज चौराहा से कारगिल पेट्रोल पम्प तिराहा से पश्चिमपुरी चौराहा से शास्त्रीपुरम आरओबी से एन. एच. 19 होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

8. बोदला चौराहा की ओर से मथुरा की ओर जाने वाले हल्के वाहन बोदला चौराहा से बिचपुरी रोड़ से शास्त्रीपुरम होकर जा सकेंगे।
9. मथुरा की ओर से आगरा आने वाले हल्के वाहनों को सिकन्दरा सब्जी मण्डी अण्डर पास के नीचे से डायवर्ट कर अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा।
10. मथुरा की ओर से आई.एस.बी.टी. आगरा को जाने वाली रोड़वेज बसों को अरतौनी फ्लाईओवर के नीचे से डायवर्ट कर बोदला मारुति स्टेट होकर भेजा जायेगा।
11. मथुरा की ओर से आगरा ईदगाह बस स्टैण्ड एवं अन्य आगे के जनपदों को जाने वाली रोडवेज बसें दक्षिणी बाईपास रैपुरा जाट से ग्वालियर रोड़ से रोहता चौराहा से पी.डब्लू.डी. चौराहा होकर भेजा जायेगा।

12. फिरोजाबाद, लखनऊ, दिल्ली, एटा, अलीगढ़ आदि की ओर से आई.एस.बी.टी. बस स्टैण्ड आने वाली बसें रामबाग से एन. एच. 19 होकर आई.एस.बी.टी.बस स्टैण्ड तक आ सकेंगी तथा इसी मार्ग से वापस उक्त जनपदों के लिये जा सकेंगी।
13. आई. एस. बी. टी. बस स्टैण्ड से मथुरा की ओर एन. एच. 19 होकर (आई. एस. बी. टी. से अरतौनी फ्लाईओवर के मध्य) कोई भी रोड़वेज बस आवागमन नहीं कर सकेगी। ये बसें यमुना एक्सप्रेस-वे होकर एंव मारूती स्टेट बोदला चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
14. केके. नगर कट से किसी भी प्रकार का वाहन एन. एच. 19 पर नहीं आयेगा।

Previous Post

गैंगस्टर का आरोपी हरियाणा की कंपनी में पहचान छिपा कर रहा था नौकरी

Next Post

एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना की ओर से ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ

Related Posts

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

November 6, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में 10 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को विशेष...

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

November 6, 2026

आगरा। शुक्रवार को नगर निगम के 17वें अधिवेशन की शुरुआत के साथ ही भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच ऐसा...

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

November 6, 2026

आगरा। जगदीशपुरा स्थित एक कोचिंग सेंटर के अंदर शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।  आशंका जताई...

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

Next Post
एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना की ओर से ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ

एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना की ओर से ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लकड़ियों से भरे ट्रक और पेट्रोल टैंकर में टक्कर के बाद लगी आग, 9 लोगों की जलकर मौत

लकड़ियों से भरे ट्रक और पेट्रोल टैंकर में टक्कर के बाद लगी आग, 9 लोगों की जलकर मौत

May 20, 2022
22 फरवरी को मेगा शिविर में योजनाओं का लाभ विभाग कैसे दें- दी गई जानकारी

22 फरवरी को मेगा शिविर में योजनाओं का लाभ विभाग कैसे दें- दी गई जानकारी

February 9, 2026
दो पुलिस वाले आए और मादक पदार्थ स्कूटी में रखने लगे, शोर मचाने पर भाग गए

दो पुलिस वाले आए और मादक पदार्थ स्कूटी में रखने लगे, शोर मचाने पर भाग गए

April 27, 2024
ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गैंग रेप के तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
  • पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा
  • कोचिंग सेंटर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.