• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ट्रैफिक सुधार से लेकर अवैध खनन पर कार्रवाई करना रहेगा प्राथमिकता में शामिल: पुलिस आयुक्त

ट्रैफिक सुधार से लेकर अवैध खनन पर कार्रवाई करना रहेगा प्राथमिकता में शामिल: पुलिस आयुक्त

मंगलवार शाम को प्रथम पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने ले लिया चार्ज, पता हैं सभी चुनौतियाँ , अधिकारी जानकर हुए हैरान

November 29, 2022
in administration, Agra, News, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। आगरा के पहले पुलिस आयुक्त ट्रैफिक सुधार से लेकर अपराधियों पर कार्रवाई करने को लेकर पूरा होमवर्क करके आए हैं। किस जगह पर उन्हें किस प्रकार की कार्रवाई करनी है। यह उनके दिमाग में है। इस बात की झलक मंगलवार शाम को ही पत्रकार वार्ता और अधिकारियों के साथ की गई बैठक में उनके द्वारा कही गई बातों में दिखाई दी। कुछ अधिकारी यह देखकर दंग रह गए कि उन्हें पुलिस की सभी चुनौतियों के बारे में पता है।

मंगलवार शाम को डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने पुलिस आयुक्त के रूप में चार्ज ग्रहण कर लिया। इस दौरान पूर्व एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी साथ रहे। दोनों अधिकारियों के बीच में शहर के हालातों और अन्य चीजों को लेकर चर्चा भी हुई। चार्ज लेने के बाद पुलिस आयुक्त ने पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता ट्रैफिक से निजात दिलाने की रहेगी। जहां-जहां मेट्रो का विस्तार हो रहा है। वहां जनता को असुविधा न हो इसके लिए वह मेट्रो के अधिकारियों से बात करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो मेट्रो मार्शल लगवाएंगे। वहीं अगर उन्हें फोर्स भी बढ़ाने की आवश्यकता पड़ी तो वह बढ़ाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर के आसपास छात्र- छात्राओं के साथ अपराध ना हो इसके लिए 112 की मूवमेंट को तेज किया जाएगा। साथ ही बीट प्रणाली को उन क्षेत्रों में सक्रिय किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त ने यह भी कहा कि ताज नगरी को पर्यटन नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां देश-विदेश के पर्यटक आते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए भी पर्यटन पुलिस, ताज सुरक्षा और सिविल पुलिस बेहतर तरीके से काम करेगी। अवैध खनन को लेकर उन्होंने कहा कि वह इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व के अधिकारियों ने भी अच्छी कार्रवाई की है। चौराहों पर अवैध स्टैंड नहीं लगने दिए जाएंगे यह बात भी उन्होंने कही। जो थानेदार जनता की शिकायतों पर सुनवाई नहीं करेंगे  उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी उन्होंने बात कही।

पत्रकार वार्ता के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ भी मीटिंग की। मीटिंग में उन्होंने कहा कि कमिश्नरी सिस्टम को हमें मजबूत बनाना है। अधिकारियों के ऑफिस के लिए सभी को जगह चिन्हित करनी है। इसके अलावा एसडीएम का काम पुलिस अधिकारी को कैसे करना है यह भी सीखने की आवश्यकता है। पुलिस आयुक्त ने यह भी कहा कि इरादतनगर, सैंया, फतेहपुरसीकरी में खनन होता है यह उनकी जानकारी में है। इसके साथ ही कहां पर जुआ और काले तेल का कारोबार होता है। यह भी वह जानते हैं। यह सुनने के बाद पुलिस अधिकारियों के भी पसीने छूट गए।

कार्यालय में चार्ज ग्रहण करते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह। साथ में हैं एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
Previous Post

आगरा के पहले पुलिस कमिश्नर बने डॉ. प्रीतिंदर सिंह

Next Post

बोलेरो ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की मौत

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
बोलेरो ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की मौत

बोलेरो ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

तीन हजार से अधिक स्थानों पर होगा होलिका दहन

तीन हजार से अधिक स्थानों पर होगा होलिका दहन

March 24, 2024
एबीवीपी कार्यालय के बाहर मांस का टुकड़ा फेंके जाने से फैला तनाव

एबीवीपी कार्यालय के बाहर मांस का टुकड़ा फेंके जाने से फैला तनाव

January 30, 2026
G- 20: आगरा में आज आएंगे 150 डेलीगेट्स, दस स्थानों पर पुष्प वर्षा

G- 20: आगरा में आज आएंगे 150 डेलीगेट्स, दस स्थानों पर पुष्प वर्षा

February 10, 2023

मेयर नवीन जैन निकले कोरोना पॉजिटिव

January 4, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.