• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एबीवीपी कार्यालय के बाहर मांस का टुकड़ा फेंके जाने से फैला तनाव

एबीवीपी कार्यालय के बाहर मांस का टुकड़ा फेंके जाने से फैला तनाव

January 30, 2026
in Agra, Crime, Cultural, Politics

आगरा।  शुक्रवार शाम को राजामंडी स्थित एबीवीपी कार्यालय के बाहर मांस का टुकड़ा फेंके जाने से तनाव फैल गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने  धरना, नारेबाजी और रोड जाम किया। जांच से पहले मांस हटाने पर पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया गया। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कार्यालय के बाहर फेंका गया मांस गोमांस का टुकड़ा था, जिसे जानबूझकर धार्मिक भावनाएं आहत करने के उद्देश्य से रखा गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मौके पर इकट्ठा हो गए और विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर थाना लोहामंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मांस के टुकड़े को हटवा दिया। इसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं का गुस्सा और भड़क उठा। उनका कहना था कि बिना जांच और सैंपल सुरक्षित किए सबूत हटाना गलत है और इससे साजिश को दबाने का प्रयास प्रतीत होता है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर धरना दे दिया और पुलिस व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम लगा दिया और 108 बार “जयश्रीराम” का सामूहिक जाप किया। सेंट जोंस, राजा मंडी बाजार मार्ग पर जाम लगने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घटनास्थल के पास ही एक शिव मंदिर भी स्थित है, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह पूरी घटना शहर में शांति भंग करने और धार्मिक तनाव फैलाने की साजिश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

Previous Post

अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं आया है तो जुड़वाने का कल है आखिरी मौका

Next Post

राजकीय संप्रेक्षण गृह, जेल का निरीक्षण कर विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने मचाई खलबली

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
राजकीय संप्रेक्षण गृह, जेल का निरीक्षण कर विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने मचाई खलबली

राजकीय संप्रेक्षण गृह, जेल का निरीक्षण कर विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने मचाई खलबली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एंटी नारकोटिक्स और पुलिस ने पकड़ा करीब 10 करोड़ का डोडा पाउडर

एंटी नारकोटिक्स और पुलिस ने पकड़ा करीब 10 करोड़ का डोडा पाउडर

August 10, 2023
फिलस्तीन का झंडा फहराने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा

फिलस्तीन का झंडा फहराने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा

July 7, 2025
मंडलायुक्त मानसिक स्वास्थ्य संस्थान का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे, मची खलबली

मंडलायुक्त मानसिक स्वास्थ्य संस्थान का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे, मची खलबली

January 25, 2025

आज कोरोना का बड़ा बम फूटा 169 लोग संक्रमित निकले

January 7, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.