• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मांगों पर सुनवाई नहीं होने को लेकर विवि में पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने पहुंचा छात्र नेता

मांगों पर सुनवाई नहीं होने को लेकर विवि में पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने पहुंचा छात्र नेता

बड़ी मुश्किल से सुरक्षाकर्मियों ने छुड़ाई पेट्रोल की बोतल, सुरक्षाकर्मियों से हुई नोकझोंक

February 27, 2023
in administration, Agra, Crime, Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। सोमवार को विश्वविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्र नेता पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने के लिए पहुंच गया। छात्र नेता के हाथ में पेट्रोल की बोतल देख सुरक्षाकर्मियों के होश फाख्ता हो गये। उन्होंने  उसके हाथ में से पेट्रोल की बोतल छुड़ाने की कोशिश की तो छात्र नेता की सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक हो गई।

बता दें कि विश्वविद्यालय में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। छात्रों की किसी भी समस्या का यहां कोई समाधान नहीं हो रहा है। मार्कशीट और डिग्री नहीं मिलने से कई छात्रों की नौकरी पर संकट आ गया है। अधिकारी ऑफिसों में बैठ जरूर रहे हैं लेकिन उनके बैठने का कोई नतीजा नहीं निकल रहा। हालातों को बदतर होता देख रोजाना यहां प्रदर्शन हो रहे हैं। इधर हालातों को बदतर देख छात्र नेता सौरभ चौधरी इतना आहत हो गए कि वह आत्मदाह करने के लिए पहुंच गए।छात्र नेता सौरभ चौधरी का कहना है कि लंबे समय से विश्वविद्यालय में सर्वर ठप है। इस वजह से छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। विश्वविद्यालय में छात्रावास की भी सुविधा नहीं है। रूसा में हुए घोटाले की जांच भी नहीं की जा रही है। बड़े अधिकारी भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे हुए हैं।छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किया जा रहा है। इन सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर वह कई बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एक भी मांग पर अमल नहीं किया गया है। इस बात से वह काफी आहत हैं। छात्र नेता सोमवार दोपहर में हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर विश्वविद्यालय में पहुंच गया। मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच में तीखी नोकझोंक हुई। सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसके हाथ में से बोतल छुड़ा ली और विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया।

Previous Post

दयालबाग में चल रहे सत्संग में महिला पर बोला चाकू से हमला, सुरक्षाकर्मियों पर फेंका पेट्रोल

Next Post

खेरागढ़ में बर्तन व्यापारी से चार लाख की लूट, एक्टिवा भी लूट ले गए बदमाश

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
खेरागढ़ में बर्तन व्यापारी से चार लाख की लूट, एक्टिवा भी लूट ले गए बदमाश

खेरागढ़ में बर्तन व्यापारी से चार लाख की लूट, एक्टिवा भी लूट ले गए बदमाश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़

सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़

July 10, 2023
मंदिरों के पास मांस की दुकान होने पर विहिप और बजरंग दल का हंगामा

मंदिरों के पास मांस की दुकान होने पर विहिप और बजरंग दल का हंगामा

December 21, 2025
तू मेरे मैच की नहीं है, घरवालों की वजह से मैंने शादी की है

तू मेरे मैच की नहीं है, घरवालों की वजह से मैंने शादी की है

December 4, 2022
उटंगन नदी हादसे पर बोले डीएम- यह अनुभव उनके प्रशासनिक करियर की सबसे कठिन परीक्षा थी

उटंगन नदी में डूबकर मरने वाले 12 लोगों के परिजनों को मिलेंगे चार-चार लाख रुपए

October 8, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.