• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
किरावली में दो दोस्तों की धारदार हथियार से हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

किरावली में दो दोस्तों की धारदार हथियार से हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

रविवार रात को एक साथ मोटरसाइकिल पर निकले थे दोनों मृतक

July 14, 2025
in Agra, Crime

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। रविवार की रात से लापता चल रहे दो दोस्तों के शव नहर के पास खेत में पड़े मिले। दोनों के पैर बंधे हुए थे। शरीर पर चोट के निशान थे। रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया।

सोमवार सुबह धनौली माइनर की पटरी के पास खेतों में दो लोगों के शव पड़े हुए थे। हत्या की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों की पहचान कृष्णपाल उर्फ केपी पुत्र लालाराम और नेत्रपाल पुत्र चंद्रभान निवासी अछनेरा के रूप में की गई। उनकी मोटरसाइकिल घटनास्थल से 150 मीटर दूर पड़ी थी। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए लेकर दोनों के शव जाने लगी तभी रास्ते में अछनेरा चौराहे पर ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। उन्होंने शवों को गाड़ी से नीचे उतार लिया। अछनेरा- बिचपुरी-किरावली लिंक मार्ग पर सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर डीसीपी अतुल शर्मा पहुंचे और सभी को समझाने का प्रयास किया। जल्द मामले के खुलासे का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन मान गए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।

डीसीपी और एसीपी को दोनों मृतकों के स्वजन ने बताया कि वह रविवार रात को एक साथ बाइक पर निकले थे। जिसके बाद दोनों वापस नहीं आए। उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह बंद था। स्वजन को लगा कि किसी परिचित के यहां चले गए होंगे। परिजनों ने कहा कि उन्हें रंजिश के चलते मारा गया है। उन्होंने यह मांग भी रखी कि इस मामले की जांच थाना अछनेरा पुलिस से कराई जाए, क्योंकि मृतक थाना अछनेरा क्षेत्र के ही रहने वाले थे। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही हत्याकांड की गुत्थी सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

Previous Post

खंदौली में बारिश से मकान ढहने से पांच लोग दब कर घायल

Next Post

शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का उमड़ा सैलाब

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का उमड़ा सैलाब

शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का उमड़ा सैलाब

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डीयू प्रोफेसर रतन लाल को मिली जमानत, ज्ञानवापी शिवलिंग मामले में विवादित पोस्ट को लेकर हुई थी गिरफ्तारी

डीयू प्रोफेसर रतन लाल को मिली जमानत, ज्ञानवापी शिवलिंग मामले में विवादित पोस्ट को लेकर हुई थी गिरफ्तारी

May 21, 2022
तकनीक के बल पर फुटवियर बन सकता है औद्योगिक विकास का सिरमौर

तकनीक के बल पर फुटवियर बन सकता है औद्योगिक विकास का सिरमौर

November 9, 2024

दीक्षांत समारोह में शिवानी पर बरसा सोना

December 24, 2021
हादसा-15: शास्त्रीपुरम में ही रहने की जिद पर वहां उपलब्ध कराए मकान

हादसा-15: शास्त्रीपुरम में ही रहने की जिद पर वहां उपलब्ध कराए मकान

February 1, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.