• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती को ई-रूपी वाउचर से मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती को ई-रूपी वाउचर से मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

डॉक्टर द्वारा लिखे जाने पर निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर ले सकेंगी लाभ

March 2, 2023
in administration, Agra, Health

आगरा।  ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर माह में दो बार ई-रूपी वाउचर से अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। शासन की नई व्यवस्था के तहत गर्भवती डॉक्टर द्वारा लिखे जाने पर चयनित निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर यह सुविधा ले सकती है। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों और चिकित्सकों के संबंध में बैठक की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र की गर्भवती के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला महिला चिकित्सालय (लेडी लॉयल) जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड का प्रावधान है। यहां पर माह में दो बार प्रधानमंत्री सुरक्ष‌ित मातृत्व दिवस भी मनाया जाता है। लेकिन ग्रामीण स्तर पर हर जगह अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव ने पत्र भेजकर जिले में निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवसों पर सीएचसी के जरिये गर्भवती को अल्ट्रासाउंड सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

एसीएमओ आरसीएच डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि पीएमएसएमए दिवस के दौरान जब डॉक्टर लिखित रूप से गर्भवती को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहेगा, उस दशा में वह यह सुविधा ले सकती हैं| गर्भवती का रजिस्ट्रेशन होने के बाद शासन से सीधे सेंटर के खाते में प्रत्येक अल्ट्रासाउंड पर 255 रुपये दिए जाते हैं।

जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता संगीता भारती ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीएमएसएमए दिवस के दौरान गर्भवती का अल्ट्रासाउंड सहित, यूरिन, हीमोग्लोविन, शुगर, सिफलिस , वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप और एचआईवी और कोविड -19 की जांच की जाती है। इसके अलावा केंद्र पर आने वाले दंपति को बास्केट ऑफ च्वॉइस की सहायता से परिवार नियोजन के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गर्भवती के आरसीएच पंजीकरण के लिए भी विशेष काउंटर लगाकर, जिन लाभार्थियों का आरसीएच नंबर नहीं होता है, उनको पंजीकरण कराकर नंबर उपलब्ध कराया जाता हैं। वर्तमान में जनपद में 1.39 लाख से अधिक गर्भवती रजिस्टर हैं।

Previous Post

एत्माउद्दौला थाना पुलिस ने पकड़ा दस हजार का इनामी

Next Post

सदर में भाजपा नेता पर हमला, बाल-बाल बचे

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
सदर में भाजपा नेता पर हमला, बाल-बाल बचे

सदर में भाजपा नेता पर हमला, बाल-बाल बचे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजमहल घूमने आए परिवार ने बुजुर्ग को हाथ बांधकर गाड़ी के अंदर किया बंद

ताजमहल घूमने आए परिवार ने बुजुर्ग को हाथ बांधकर गाड़ी के अंदर किया बंद

July 17, 2025
शाहगंज में एटीएम तोड़कर कैश निकालने का प्रयास करने वाला निकला नाबालिग

शाहगंज में एटीएम तोड़कर कैश निकालने का प्रयास करने वाला निकला नाबालिग

August 26, 2022
शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी को बताया ईमानदार और मेहनती, अखिलेश पर इशारों-इशारों में कसा तंज

शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी को बताया ईमानदार और मेहनती, अखिलेश पर इशारों-इशारों में कसा तंज

May 26, 2022
एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.