• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बिना पूरी तैयारी परीक्षा करायेगा विवि, सपा छात्र सभा का स्थगित करने को लेकर धरना

बिना पूरी तैयारी परीक्षा करायेगा विवि, सपा छात्र सभा का स्थगित करने को लेकर धरना

रात के 9:00 बजे तक नहीं पहुंचे छात्रों के प्रवेश पत्र, सुबह बीए तृतीय वर्ष का जनरल इंग्लिश का पेपर

July 11, 2023
in administration, Agra, Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कल से मुख्य परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक कॉलेजों में प्रवेश पत्र नहीं पहुंचे हैं। इसके अलावा अभी तक छात्रों के फॉर्म भी नहीं भरे गए हैं। आधी अधूरी तैयारियों के साथ परीक्षाएं होने को लेकर सपा छात्र सभा के द्वारा धरना दिया जा रहा है। पदाधिकारियों की मांग है कि परीक्षाएं स्थगित की जाएं। 

 विश्वविद्यालय की स्थिति ऐसी है कि परीक्षाओं की स्कीम तो जारी कर दी जाती है लेकिन तैयारियां पूरी नहीं हो पातीं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। बिना सभी छात्रों के फार्म भरवाए ही स्कीम जारी कर दी गई। कुछ कोर्स के फॉर्म भर भी गए हैं लेकिन कई छात्रों के रात के 9:00 बजे तक प्रवेश पत्र नहीं आए हैं।

आधी अधूरी तैयारियों के साथ परीक्षाएं होने को लेकर सपा छात्र सभा के अमित प्रताप, रवि यादव, राजन ठाकुर के नेतृत्व में कुलपति सचिवालय पर सुबह से धरना दिया जा रहा है। छात्र नेता अमित प्रताप का कहना है कि एक भी अधिकारी अभी तक उनसे संपर्क करने नहीं आया है। विश्वविद्यालय के अधिकारी छात्रों का भविष्य चौपट करने का काम कर रहे हैं। यहां सिर्फ और सिर्फ निर्माण कार्य और खरीदारी पर ध्यान दिया जाता है। छात्रों के भविष्य से अधिकारियों कोई मतलब नहीं है। छात्र नेता राजन ठाकुर का कहना है कि जब तक परीक्षा स्थगित नहीं की जाएगी पदाधिकारियों का धरना जारी रहेगा। छात्र नेता रवि यादव का कहना है कि सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि शासन और राजभवन के द्वारा विश्वविद्यालय पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। 

इधर कल से परीक्षाएं होंगी या नहीं होंगी मामले में परीक्षा नियंत्रक से बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा। कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार से भी बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन उनका भी फोन नहीं उठा। कल सुबह बीए तृतीय वर्ष का जनरल इंग्लिश का पेपर है। बिना सभी के प्रवेश पत्र के छात्र कैसे परीक्षा में बैठेंगे!

कुलपति सचिवालय में धरना देते हुए सपा छात्र सभा के शहर अध्यक्ष अमित प्रताप, छात्र नेता रवि यादव, राजन ठाकुर एवं अन्य।
Previous Post

शाहगंज में गिरी बेकरी की बिल्डिंग, दो लोग दबे

Next Post

मेट्रो का मेन लाइन पर हुआ पहला ट्रायल

Related Posts

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस

September 14, 2026

आगरा। खंदारी के बापू नगर में दशकों से अपने घरों में रह रहे 200 से ज्यादा परिवारों के सामने अब...

Next Post
मेट्रो का मेन लाइन पर  हुआ पहला ट्रायल

मेट्रो का मेन लाइन पर हुआ पहला ट्रायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जगदीशपुरा में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप

जगदीशपुरा में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप

March 19, 2024
हमले में घायल हुई अधिवक्ता की उपचार के दौरान मौत

हमले में घायल हुई अधिवक्ता की उपचार के दौरान मौत

September 13, 2024
मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

मकान में आग लगने से कोचिंग संचालक की मौत

August 30, 2026
छापा मार कर पकड़ी डेढ़ कुंतल पॉलीथिन, 29 हजार का जुर्माना

छापा मार कर पकड़ी डेढ़ कुंतल पॉलीथिन, 29 हजार का जुर्माना

November 20, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव
  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.