• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ताजमहल पर डांस का विदेशी पर्यटक का वीडियो वायरल

ताजमहल पर डांस का विदेशी पर्यटक का वीडियो वायरल

October 22, 2025
in administration, Cultural, Tourism

आगरा। ताजमहल स्मारक के रेड प्लेटफॉर्म पर एक विदेशी महिला पर्यटक का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला पारंपरिक भारतीय धुन पर थिरकती दिख रही है। मामले में गाइड पर कार्रवाई हो सकती है।

बताया जा रहा है विदेशी महिला एक ट्रेवल एजेंसी के गाइड के साथ ताजमहल घूमने आई थी। गाइड ने ही उसे एक खास शॉट के लिए डांस करने को कहा और कैमरा थामकर वीडियो शूट कर डाला। जब तक एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) और सीआईएसएफ के सुरक्षा कर्मियों को भनक लगी, तब तक मोबाइल में ‘लाइक और शेयर’ के लिए वीडियो कैद हो चुका था। एएसआई कर्मियों ने फौरन महिला को रोका और वीडियो डिलीट करवाया, मगर सोशल मीडिया की रफ्तार किसी की पकड़ में नहीं आती। वीडियो मिनटों में वायरल हो गया। अब यह क्लिप न सिर्फ इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है, बल्कि ताज की सुरक्षा एजेंसियों के बीच भी खलबली मचा रही है। जानकारी के मुताबिक, ताजमहल परिसर में डांस, योग या किसी भी सांस्कृतिक एक्टिविटी पर सख्त पाबंदी है। ऐसे में इस वीडियो का बनना न सिर्फ सुरक्षा में चूक माना जा रहा है बल्कि गाइड और एजेंसी दोनों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकता है। एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ताजमहल में इस तरह की गतिविधियों की अनुमति बिल्कुल नहीं है। अगर यह वीडियो हालिया पाया गया तो गाइड और एजेंसी दोनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जांच टीमें वीडियो की लोकेशन व टाइमिंग की पुष्टि में जुटी हैं, जबकि नेटिज़न्स इसे कल्चरल क्लैश और डिजिटल इर्रेस्पॉन्सिबिलिटी की मिसाल बताकर बहस छेड़ चुके हैं।

Previous Post

रुनकता कस्बे में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या करने बाली आरोपी से पुलिस की हुई मुठभेड़

Next Post

बल्केश्वर में दो दुकानों में लगी भीषण आग

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

Next Post
बल्केश्वर में दो दुकानों में लगी भीषण आग

बल्केश्वर में दो दुकानों में लगी भीषण आग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हर-हर महादेव के जयकारों के साथ किया जलाभिषेक

हर-हर महादेव के जयकारों के साथ किया जलाभिषेक

August 1, 2022
मंगलवार का दिन रहा हादसों के नाम, यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में 6 लोगों की मौत

मंगलवार का दिन रहा हादसों के नाम, यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में 6 लोगों की मौत

March 3, 2026
नकली सोना बनाकर गोल्ड लोन बैंक में रखकर लेते थे लोन, चार पकड़े

नकली सोना बनाकर गोल्ड लोन बैंक में रखकर लेते थे लोन, चार पकड़े

May 21, 2023
सर्विलांस और एसओजी ने गुम हुए 210 मोबाइल फोन बरामद किए, कीमत 42 लाख रुपये

सर्विलांस और एसओजी ने गुम हुए 210 मोबाइल फोन बरामद किए, कीमत 42 लाख रुपये

November 5, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.