• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय ने फिजूल में क्यों कराए करोड़ों के निर्माण, प्रोफेसर ने पूछा अधिकारियों से सवाल

विश्वविद्यालय ने फिजूल में क्यों कराए करोड़ों के निर्माण, प्रोफेसर ने पूछा अधिकारियों से सवाल

April 30, 2022
in Agra, Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में आज कोर्ट की बैठक हुई। कोर्ट की बैठक में आईटीएचएम के निदेशक प्रो. लवकुश मिश्रा ने कई ऐसे सवाल पूछे जिनका विश्वविद्यालय के अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं था। प्रो. मिश्रा की वजह से एक बात और सामने निकलकर आई कि विश्वविद्यालय ने मेरठ की बैंकों में एफडी करा रखी है। 

प्रो. मिश्रा ने कोर्ट की बैठक में पूछा कि शिवाजी मण्डपम व संस्कृति भवन के निर्माण की आखिर विश्वविद्यालय में क्या आवश्यकता थी? जितने रुपयों में इन्हें बनाने का बजट पास हुआ था उससे ज्यादा रुपए कैसे लग गए?

वर्ष 2017 से अभी तक कॉलेजों में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियो की संख्या और परीक्षा फीस तथा बकाया राशि कॉलेज वाइज सभी सदस्यों को उपलब्ध कराए जाने की उन्होंने मांग की।  प्रोफेसर लवकुश मिश्रा ने वित्त अधिकारी से जब यह पूछा कि क्या विश्वविद्यालय का पैसा आगरा से बाहर की बैंकों में भी जमा है। इस पर वित्त अधिकारी एके सिंह ने बताया  की वर्ष 2017 में मेरठ में पांच करोड़ रुपये की एफडी कराई गई थी। यह सुनकर सभी सदस्य आश्चर्यचकित रह गए। प्रो. मिश्रा ने कहा कि आगरा में क्या सभी बैंकों पर ताले लग गए थे जो मेरठ में एफडी कराई गई। इधर प्रोफेसर लवकुश मिश्रा के द्वारा लगातार सवाल किए जाने से कुछ शिक्षकों ने कुलपति के निर्देश का हवाला देते हुए मीटिंग खत्म करने के लिए इशारा  किया। इस पर प्रोफेसर मिश्रा नाराज हो गए। वह बोले कि जब मीटिंग में किसी को बोलने का अधिकार ही नहीं है तो यह हो क्यों रही है।

प्रोफेसर मोहम्मद अरशद ने अलीगढ़ विश्वविद्यालय के लिए दिए  गए 100 करोड़ रुपये शासन से वापस लिए जाने की मांग की। प्रोफ़ेसर भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि जीपीएफ पर कम ब्याज मिल रहा है।  विश्वविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के GPF को अनुचित तरीके से इंडियन बैंक में जमा किया जा रहा है। बैठक में प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, डीन एकेडमिक संजीव कुमार, प्रोफेसर पीके सिंह, डॉ. रोशन लाल, डॉक्टर जगदीश वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।

कोर्ट की बैठक में सवाल पूछते हुए प्रोफेसर लवकुश मिश्रा।
Previous Post

गैस गोदाम के मैनेजर से लूट करने वाले दो लुटेरे पकड़े

Next Post

दीवानी में अधिवक्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे, कई हुए चुटैल

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
दीवानी में अधिवक्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे, कई हुए चुटैल

दीवानी में अधिवक्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे, कई हुए चुटैल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री ने किया ताजमहल का दीदार

मंगोलिया की कानून राज्यमंत्री ने किया ताजमहल का दीदार

November 20, 2022
श्रीलंका में कैसे भारत ने चीन का कर दिया गेमओवर, उधर म्यांमार पर अमेरिका की एक न सुनी

श्रीलंका में कैसे भारत ने चीन का कर दिया गेमओवर, उधर म्यांमार पर अमेरिका की एक न सुनी

March 30, 2022
मुख्यमंत्री के आने से पहले मंडलायुक्त ने परखीं कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री के आने से पहले मंडलायुक्त ने परखीं कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं

April 6, 2026
संवेदनशील बूथों का पुलिस आयुक्त और पुलिस अपर आयुक्त ने किया निरीक्षण

संवेदनशील बूथों का पुलिस आयुक्त और पुलिस अपर आयुक्त ने किया निरीक्षण

May 3, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.