• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ब्लैकमेल करने के लिए लिखाया था दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा, पोल खुलने पर जाना पड़ा जेल

ब्लैकमेल करने के लिए लिखाया था दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा, पोल खुलने पर जाना पड़ा जेल

मुकदमा दर्ज करने के बाद महिला 15 लाख रुपए के लिए कर रही थी युवक के परिजनों को ब्लैकमेल

October 31, 2024
in Agra, Crime

आगरा। एक महिला ने ब्लैकमेलिंग के उद्देश्य से फर्जी आधार कार्ड बनाकर अपना फर्जी नाम रखकर एक युवक को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसा दिया। युवक के जेल जाने के बाद शातिर महिला ने जेल गए युवक के परिजनों से पैसे की डिमांड की। परिजनों के द्वारा पुलिस को रिकॉर्डिंग सुनाए जाने के बाद जांच की गई तो महिला का नाम, पता सब फर्जी निकला। इसके बाद महिला सहित उसकी तीन अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।

नौ अक्टूबर को एक महिला के द्वारा सूचना दी गई थी कि वह फिरोजाबाद की रहने वाली है। आठ अक्टूबर को फिरोजाबाद से आगरा आई थी। रामबाग पर उसकी मुलाकात अजय नाम के व्यक्ति से हुई, जिसने उसे काम दिलाने का भरोसा दिया और उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि महिला ने ब्लैकमेल करने लिए अजय के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। महिला के द्वारा अजय के परिजनों से 15 लाख रुपए की मांग की गई, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग अजय के परिजनों के द्वारा पुलिस अधिकारियों को सुना दी गई। जांच के दौरान पता चला कि महिला ने जिस नाम से मुकदमा दर्ज कराया था और जो आधार कार्ड दिया था, वह भी फर्जी है। मुकदमे में ब्लैकमेलिंग के सारे साक्ष्य होने के बाद पुलिस ने साइना, ज्योति, तनु और मनीषा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने साइना और ज्योति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तनु और मनीषा अभी फरार हैं। पूछताछ में साइना के द्वारा बताया गया कि उसने ब्लैकमेलिंग के उद्देश्य से अजय पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उसके साथ तनु, ज्योति और मनीषा नाम की महिलाएं शामिल थी। तनु सिकंदरा में रहती है और उसकी बहन दिल्ली में रहती है। तनु अपनी बहन से मिलने दिल्ली आई थी। ज्योति और साइना से मिलकर गई थी। चार अक्टूबर को तनु ने ज्योति को फोन कर बताया कि एक अजय नाम के व्यक्ति को दुष्कर्म के झूंठे मुकदमे में फसाना है और उससे जो रुपए मिलेंगे वह आपस में बांट लेंगे। 6 अक्टूबर को ज्योति और साइना, तनु से मिलने के लिए आगरा आईं। तनु अजय को पूर्व से ही जानती थी, उसने ही सायना को अजय का नंबर दिया था। सायना ने अजय को फोन कर कहा कि उसे झाड़ू पोंछा का काम चाहिए, काम दिला दीजिए। अजय ने साइना से की बातों से प्रभावित होकर महिला की बातों में आकर महिला की इच्छा से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद में उससे रुपयों की डिमांड शुरू कर दी। 

Previous Post

हरीपर्वत पुलिस ने 4946 लीटर शराब कराई नष्ट

Next Post

दिवाली पर आतिशबाजी के बाद आज सुबह छा गई धुंध, चिकित्सक की क्या सलाह है जानें

Related Posts

आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील

आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील

April 16, 2026

आगरा। आगरा की सिकंदरा योजना में अवैध निर्माण के खिलाफ आवास विकास परिषद ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई...

कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया

April 16, 2026

आगरा। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में गुरुवार...

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

April 15, 2026

आगरा। भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आगरा न्यायालय में चल रहे केस में कल फैसला आने की...

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य

April 15, 2026

आगरा। बुधवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव...

आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित

आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित

April 14, 2026

आगरा। आगरा में आंबेडकर जयंती के मौके पर निकाली जा रही रैलियों के बीच आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-6 स्थित...

एसबीआई के बाहर डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा

एसबीआई के बाहर डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा

April 14, 2026

आगरा। आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र में एसबीआई बैंक के बाहर हुई डेढ़ लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने...

Next Post
दिवाली पर आतिशबाजी के बाद आज सुबह छा गई धुंध, चिकित्सक की क्या सलाह है जानें

दिवाली पर आतिशबाजी के बाद आज सुबह छा गई धुंध, चिकित्सक की क्या सलाह है जानें

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बीएससी द्वितीय वर्ष केमिस्ट्री की परीक्षा हुई निरस्त

बीएससी द्वितीय वर्ष केमिस्ट्री की परीक्षा हुई निरस्त

May 20, 2022
अब गड्ढों को झट से भर देगी पोर्टेबल रोड रिपेयरिंग मोबाइल मशीन

अब गड्ढों को झट से भर देगी पोर्टेबल रोड रिपेयरिंग मोबाइल मशीन

August 1, 2024
शहर में नहीं लगना चाहिए किसी भी हालत में जाम, चौराहों पर नहीं दिखनी चाहिए ठेलें पुलिस कमिश्नर ने दी हिदायत

शहर में नहीं लगना चाहिए किसी भी हालत में जाम, चौराहों पर नहीं दिखनी चाहिए ठेलें पुलिस कमिश्नर ने दी हिदायत

May 1, 2025
स्कूल से पढ़कर आ रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी

स्कूल से पढ़कर आ रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी

September 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील
  • कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया
  • कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला
  • अगर बाबा साहब का संविधान न होता तो आदिवासी बेटी राष्ट्रपति नहीं होती: केशव प्रसाद मौर्य
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.