• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शमसाबाद में पति के दूसरी शादी करने पर महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का किया प्रयास

शमसाबाद में पति के दूसरी शादी करने पर महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का किया प्रयास

सोमवार को थाना पुलिस से की थी शिकायत, सुनवाई न होने पर उठाया कदम

July 16, 2024
in Agra, Crime, Cultural, News

आगरा। शमसाबाद थाना पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर मंगलवार सुबह एक महिला ने ससुराल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया।  महिला का आरोप था कि  बिना तलाक दिए ही उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। वह सोमवार को थाना पुलिस से भी शिकायत करने गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसे हंगामा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वह बोली वह गरीब है इसलिए पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। वह थाना पुलिस का नाम लेकर आत्महत्या कर लेगी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल महिला को समझा-बुझा कर शांत कराया और आरोपी पति को थाने ले आई। थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही में चालान कर दिया है।

 डौकी के गांव सीता राम की मडैया की रहने वाली रौशनी की शादी 19 नवंबर 2021 को शमसाबाद थाना क्षेत्र के बांस महुआ निवासी वेदप्रकाश पुत्र प्रेम सिंह से हुई थी। महिला को एक बेटा भी हो गया। कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के रिश्ते में खटास पैदा हो गई और पति महिला को मायके छोड़ आया था। उसी समय पीड़िता के दो साल के बेटे के साथ घर में रहने या दहेज वापस करने की मांग को लेकर कोर्ट चली गई। कोर्ट का फैसला आने से पहले ही सोमवार को पति दूसरी शादी कर नई बहू को अपने घर ले आया। महिला को जानकारी हुई कि पति दूसरी शादी कर लाया है तो महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई और ससुराल में पहुंचकर पति से दहेज वापस करने या बेटे के साथ रहने की मांग करने लगी।

सोमवार से ससुराल के गेट पर न्याय के लिए पड़ी रही पीड़िता

पीड़िता रश्मि ने बताया कि पति दूसरी शादी करने के लिए गांव से बारात लेकर गया है, यह जानकारी होते ही अपनी ससुराल बांस महुआ गांव में सोमवार शाम को ही अपने दो वर्षीय बेटे के साथ पहुंच गई। ग्रामीण व परिजनों से न्याय की गुहार लगाती रही और पूरे मामले की जानकारी इलाका पुलिस को भी दी। पुलिस की लचीली कार्यवाही के चलते महिला को उचित न्याय नहीं मिला तो मंगलवार सुबह महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश करने का कदम उठा दिया।  

Previous Post

एत्मादपुर पुलिस और आबकारी विभाग ने पकड़ी 10 लाख रुपए की शराब

Next Post

बंटवारे को लेकर भाइयों में हुआ विवाद, एक ने लगाई आग

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
बंटवारे को लेकर भाइयों में हुआ विवाद, एक ने लगाई आग

बंटवारे को लेकर भाइयों में हुआ विवाद, एक ने लगाई आग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा के अंजना मॉल में खुला आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर, विश्वस्तरीय ब्रांड्स होंगे एक ही छत के नीचे

आगरा के अंजना मॉल में खुला आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर, विश्वस्तरीय ब्रांड्स होंगे एक ही छत के नीचे

July 4, 2026
दिनदहाड़े युवकों ने दिखाई गुंडई, रामबाग चौकी के पास से एक युवक का अपहरण करके ले गए

दिनदहाड़े युवकों ने दिखाई गुंडई, रामबाग चौकी के पास से एक युवक का अपहरण करके ले गए

September 28, 2024
रामजीलाल सुमन को बाबर की कब्र में बंद करूंगा बोले शेर सिंह राणा

रामजीलाल सुमन को बाबर की कब्र में बंद करूंगा बोले शेर सिंह राणा

April 3, 2025
दक्षिणी बाइपास के ढाबे पर धीरेंद्र शास्त्री के सुरक्षाकर्मियों से शराबी भिड़ गए

दक्षिणी बाइपास के ढाबे पर धीरेंद्र शास्त्री के सुरक्षाकर्मियों से शराबी भिड़ गए

December 8, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.