आगरा। निबोहरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है।
बुधवार दोपहर में कुछ किसान खेत की तरफ गए थे। उन्होंने देखा कि एक खेत में महिला का शव पड़ा हुआ है। शव देखकर वह घबरा गए उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला के गले में लोहे का तार कसा मिला है। इससे गला घोटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि महिला की शिनाख्त श्यामो पत्नी ओमप्रकाश निवासी ईधोन फतेहाबाद के रूप में हुई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।











