• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
यमुना किनारे हाथी घाट पर बने चौपाटी, लंगड़े की चौकी मंदिर के पास नाला निर्माण कर हो सफाई

यमुना किनारे हाथी घाट पर बने चौपाटी, लंगड़े की चौकी मंदिर के पास नाला निर्माण कर हो सफाई

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सीएम योगी के समक्ष रखीं आगरा की विकास योजनाएं

July 14, 2025
in Agra, Development, Politics

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री व पूर्व शहर अध्यक्ष ने आगरा की विकास की योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से आगरा की नक्षत्रशाला के भूमि पूजन, यमुना डाउन स्ट्रीम में बैराज के निर्माण, वेदान्त मन्दिर यमुना किनारे से हाथी घाट यमुना किनारे तक पार्कों व चौपाटी की तर्ज पर विकसित करने व पालीवाल पार्क आगरा में बाल विहार, लंगडे की चौकी, हनुमान मन्दिर के पास में नाले के निर्माण के संबंध में मांग की।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा एक वर्ष पूर्व पंचकुईयां रोड स्थित जीआईसी फील्ड के समक्ष नक्षत्रशाला स्थापित करने को मंत्रिपरिषद द्वारा निर्णय कराया गया था। जिसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की भूमि का हस्तांतरण भी मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वीकृत हो चुका था। लखनऊ में योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अनुरोध किया कि नक्षत्रशाला के भूमि पूजन व शिलान्यास को कोई तिथि तय कर दें।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नक्षत्रशाला बनने से जहां एक ओर भावी पीढ़ी के लिए खगोलशास्त्र के रहस्य को समझने का अवसर प्राप्त होगा, वहीं आगरा में शैक्षिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। आगरा में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
बैराज का निर्माण वेदान्त मन्दिर से यमुना किनारे तक चौपाटी जैसा विकास और पालीवाल पार्क के विस्तार आदि से आगरा का सौन्दर्यीकरण होगा जिससे पर्यटन स्थल विकसित होगा। आगरा के लोगों को सायंकाल विचरण का एक स्थान उपलब्ध होगा।
इसी प्रकार लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर के पास नाले के निर्माण से सफाई, स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। कैबिनेट मंत्री के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहमति जताते हुए जल्द विकास योजना के शुभारंभ की बात कही। मुलाकात में मंत्री के साथ पूर्व शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता भी शामिल रहे।

Previous Post

शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से भक्तों का उमड़ा सैलाब

Next Post

डबल मर्डर खुलासा: भाई और भतीजे ने संपत्ति बंटवारे को लेकर की थी हत्या

Related Posts

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

Next Post
डबल मर्डर खुलासा: भाई और भतीजे ने संपत्ति बंटवारे को लेकर की थी हत्या

डबल मर्डर खुलासा: भाई और भतीजे ने संपत्ति बंटवारे को लेकर की थी हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

संपत्ति बेचने का विरोध कर रही पत्नी को जिंदा जला दिया

संपत्ति बेचने का विरोध कर रही पत्नी को जिंदा जला दिया

January 31, 2024
दो पुलिसकर्मी निलंबित और तीन किए एसएसपी ने लाइन हाजिर

दो पुलिसकर्मी निलंबित और तीन किए एसएसपी ने लाइन हाजिर

August 31, 2022
नगर निगम में बनेगा नया सदन, निर्माण के लिए मिली 6 करोड रुपए की पहली किस्त

नगर निगम में बनेगा नया सदन, निर्माण के लिए मिली 6 करोड रुपए की पहली किस्त

May 15, 2023
देर रात मथुरा-दिल्ली हाईवे पर हुए हादसे में चार लोगों की हुई मौत

देर रात मथुरा-दिल्ली हाईवे पर हुए हादसे में चार लोगों की हुई मौत

October 5, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं
  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.